फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sports develop positive thinking: Kiran

खेलों से विकसित होती है सकारात्मक सोच : किरण

Fri, 07 Aug 2026 11:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:14 AM IST
विज्ञापन
Sports develop positive thinking: Kiran
केलांग (लाहौल-स्पीति)। राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव-2026 से पहले केलांग में खेल गतिविधियों का दौर शुरू हो गया है। वीरवार को स्टिंगरी हेलिपैड में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त किरण भड़ाना ने किया। उद्घाटन के बाद पहला मुकाबला तुंबा इलेवन और बीआरओ इलेवन के बीच खेला गया। उपायुक्त ने खिलाड़ियों से परिचय किया और उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का प्रभावी कदम है। 14 से 16 अगस्त तक केलांग में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय जनजातीय उत्सव-2026 को जनभागीदारी के साथ भव्य बनाने के लिए खेल, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला, 70 आरसीसी के ऑफिसर कमांडिंग मेजर आकाश चौधरी, परियोजना अधिकारी अश्वनी कुमार, पुलिस उपअधीक्षक रश्मि शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed