फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Specialist on leave, skin disease OPD locked

Kullu News: विशेषज्ञ अवकाश पर, त्वचा रोग ओपीडी पर लटका ताला

Thu, 13 Jun 2024 08:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 13 Jun 2024 08:32 AM IST
विज्ञापन
Specialist on leave, skin disease OPD locked
कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में चमड़ी रोग ओपीडी पर लटका ताला।-संवाद
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में एक सप्ताह तक मरीजों को त्वचा रोग ओपीडी में चिकित्सक की सेवाएं नहीं मिलेंगी। त्वचा रोग विशेषज्ञ 17 जून तक अवकाश पर चल गए हैं। अस्पताल के एक मात्र त्वचा रोग विशेषज्ञ के छुट्टी पर जाने से त्वचा रोगियों को उपचार करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

अस्पताल की त्वचा रोग ओपीडी में मरीजों को निराशा का सामना न करना पड़े, इसके लिए बकायदा ओपीडी के बाहर नोटिस भी चस्पा किया गया है। नोटिस में कहा गया है कि 17 जून तक त्वचा रोग विशेषज्ञ अवकाश पर रहेंगे। हालांकि पुरुष व महिला ओपीडी के साथ ही ट्रामा सेंटर में जाकर मरीज अपना उपचार करवा सकते हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में शिशु रोग ओपीडी, गायनी, हड्डी रोग, ईएनटी ओपीडी आदि की सेवाएं बुधवार को भी लोगों को मिलती रही। त्वचा रोग ओपीडी के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। यहां पर आने वाले मरीजों को जैसे ही डॉक्टर के अवकाश पर जाने की सूचना मिली तो उन्हें बिना स्वास्थ्य जांच करवाए लौटना पड़ा। गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू जिला का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पर कुल्लू, लाहौल-स्पीति, पांगी और मंडी जिला के सीमांत क्षेत्रों के लोग उपचार के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद ने कहा कि त्वचा रोग विशेषज्ञ 17 जून तक अवकाश पर हैं। 18 जून से मरीजों को त्वचा रोग ओपीडी में चिकित्सक की सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed