{"_id":"6570b27b7ea3636c560c7947","slug":"sought-blessings-from-maa-hidimba-for-increase-in-tourism-business-kullu-news-c-89-1-ssml1012-12356-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पूजा कर मां हिडिंबा से मांगा पर्यटन कारोबार में बढ़ोतरी का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पूजा कर मां हिडिंबा से मांगा पर्यटन कारोबार में बढ़ोतरी का आशीर्वाद
Wed, 06 Dec 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
मनाली होटल एसोसिएशन ने माता हिडिंबा के दरबार में किया पूजा अर्चना का आोजन। संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन कारोबार में बढ़ोतरी के लिए होटल एसोसिएशन मनाली ने बुधवार को मां हिडिंबा के दरबार में पहुंचकर आशीर्वाद मांगा। होटल एसोसिएशन की पूरी टीम ने घाटी की आराध्य देवी माता हिडिंबा से लोगों को सुख-समृद्धि और कारोबार में बढ़ोतरी के लिए पूजा-अर्चना की। विशेष पूजा-अर्चना के बाद एसोसिएशन ने ब्रह्मभोज का आयोजन किया। ब्रह्मभोज में स्थानीय लोगों सहित सैकड़ों पर्यटक भी शामिल हुए। इससे पहले सभी ने माता हिडिंबा के दरबार में हाजिरी लगाई और सुख-समृद्धि की कामना की।
होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि एसोसिएशन ने माता हिडिंबा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना रखी थी। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने माता हिडिंबा का आशीर्वाद लिया। मुकेश ठाकुर ने बताया कि माता हिडिंबा ने अपने प्रतिनिधि के माध्यम से सब ठीक रहने और पर्यटन कारोबार के गति पकड़ने का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि जुलाई से मंदी की मार झेल रहे पर्यटन कारोबार के गति पकड़ने की उम्मीद है। इस मौके पर पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर और पूर्व सांसद महेश्वर सिंह भी पहुंचे थे।