{"_id":"685c33605b7bc948f706a963","slug":"somewhere-there-is-a-four-lane-jam-and-somewhere-there-is-a-two-lane-jam-kullu-news-c-89-1-klu1001-150752-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कहीं फोरलेन तो कहीं टू लेन से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कहीं फोरलेन तो कहीं टू लेन से लग रहा जाम
Wed, 25 Jun 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
2023 में बही हाइवे की सड़क की नहीं ली जा रही सुध
पुलिस के लिए यातायात नियंत्रण करना हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे को वर्ष 2023 में आई प्रलयकारी बाढ़ से पहुंचे नुकसान की अभी तक भरपाई नहीं हुई है। नेशनल हाईवे कहीं पर फोरलेन है तो कहीं टू लेन। इस वजह से अक्सर जाम लग रहा है। सड़क दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। सड़क की इस स्थिति के कारण यातायात नियंत्रण पुलिस के लिए काफी मुश्किल हो गया है।
मनाली शहर के समीप भूतनाथ मंदिर से रांगड़ी तक ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। नए पुल से भूतनाथ मंदिर तक सड़क फोरलेन है। इससे आगे वोल्वो बस स्टैंड तक दो जगह सड़क कहीं फोरलेन है तो कही टू लेन। वोल्वो बस स्टैंड से आगे नीलम होटल के पास बही सड़क टू लेन रह गई है। इससे फोरलेन में चल रहे वाहन अचानक टू लेन में की ओर मुड़ते हैं तो वाहनों की लाइन लग जाती है। पुलिस को बार-बार अपना ट्रैफिक प्लान बदलना पड़ रहा है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि दो वर्ष बीतने के बाद भी एनएचएआई ने सड़क की दशा को नहीं सुधारा। खस्ताहाल सड़क के कारण जाम लग रहा है। इसका सीधा असर पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है।
कारोबारी गोतम ठाकुर, रोशन लाल, संजीव ठाकुर ने कहा कि बाढ़ से बही सड़क को पुराने स्वरूप में लाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए। एनएचएआई के रेजिडेंट इंजीनियर अशोक चौहान ने कहा कि पहले चरण में कुछ संवेदनशील स्थानों में आरसीसी की दीवार लगाकर सड़क को चौड़ा करने और बाढ़ से सुरक्षा करने को मंजूरी मिली है। दूसरे चरण में मनाली से रांगड़ी तक की सड़क को दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा। भूतनाथ मंदिर से वोल्वो बस स्टैंड तक की सड़क को पुनः फोरलेन किया जाएगा।