फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Some want to become engineers, teachers, some want to become administrative officers.

Kullu News: इंजीनियर, अध्यापक तो कोई बनना चाहता है प्रशासनिक अधिकारी

Tue, 30 Apr 2024 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Some want to become engineers, teachers, some want to become administrative officers.
नाम : छाया चौहानरैंक : एक जमा दो साइंसनंबर : 494
कुल्लू। हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में कुल्लू के विद्यार्थियों ने अपना परचम लहराया है। विज्ञान, वाणिज्य और आर्ट्स (कला) तीनों विषयों में नौ छात्र-छात्राओं मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

इन मेधावी विद्यार्थियों में कोई इंजीनियर, तो कोई प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहता है। जिले से विज्ञान विषय में किसान की बेटी छाया चौहान ने प्रदेश की मेरिट सूची में पहला पायदान हासिल किया है।
विज्ञापन

स्नोअर वैली पब्लिक स्कूल की इस छात्रा ने 98.80 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। मेधावी छात्रा इंजीनियरिंग में अपना भविष्य बनाना चाहती है। इसी विद्यालय की आरूही सांभर ने 97.80 फीसदी अंक लेकर पांचवां स्थान हासिल किया है। छात्रा प्रशासनिक अधिकारी बनकर जनता की सेवा करनी चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नोअर वैली स्कूल की छात्रा समृद्धि ने 97.20 फीसदी अंक लेकर आठवां स्थान प्राप्त किया है। समृद्धि भी प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती है। इसी विद्यालय की अनुकृति कटोच ने 97 फीसदी अंक लेकर नौवां स्थान हासिल किया है। छात्रा इंजीनियर बनने की तैयारी कर रही है।
इसके अलावा आर्ट्स में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुगीलग की छात्रा कोमल ने मेरिट सूची में 96.60 फीसदी अंक लेकर पांचवां स्थान प्राप्त किया है। जिले से एकमात्र छात्रा है, जिसने सरकारी विद्यालय में पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है। छात्रा फिलहाल अपनी आगे की पढ़ाई यूजी में जारी रखना चाहती है।
भारत-भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर की छात्रा अदिति ने भी 96.60 फीसदी अंक लेकर पांचवां स्थान पाया है। वह अध्यापिका बनाना चाहती हैं। आगमिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मौहल के छात्र सिद्धार्थ ठाकुर ने 96.00 फीसदी अंक लेकर आठवां स्थान हासिल किया है। छात्र प्रशासनिक अधिकारी बन जनता की सेवा करना चाहता है।

उधर, वाणिज्य विषय में भारत-भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर के छात्र सुशांत ने 95.20 फीसदी अंक लेकर आठवां तथा आगमिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मौहल की छात्रा धृति सिंह ने 95 फीसदी अंक लेकर नौवां स्थान प्राप्त किया है। ये दोनों मेधावी सीए बनना चाहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed