फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Some people are liking Siddu, while others are buying pools

Kullu News: किसी को भा रहा सिड्डू तो कोई खरीद रहा पूलें

Thu, 31 Jul 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 31 Jul 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Some people are liking Siddu, while others are buying pools
आकांक्षा हाट बाजार में आकर्षण का केंद्र बने महिलाओं के हाथों से तैयार उत्पाद
विज्ञापन

ढालपुर बाजार में लगाए हैं स्टॉल, विक्री के लिए रखे जूस, जैम और आचार

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में सजे आकांक्षा हाट बाजार में महिलाओं की ओर से तैयार वस्तुएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडल की सदस्यों के बनाए सजावट के उत्पाद लोगों को खूब भा रहे हैं।
महिलाओं के लिए ये उत्पाद आजीविका का साधन बन रहे हैं। परंपरागत खाद्य वस्तुएं भी लोगों को खूब भाने लगी हैं। सरस्वती स्वयं सहायता समूह आनी की महिलाओं ने सिड्डू के साथ मोमो, हर्बल चाय और परांठा का स्टॉल लगाया है। लोग इन व्यंजनों का स्वाद चख रहे हैं।
विज्ञापन

सिमरन स्वयं सहायता समूह शटलधार बाहवा निरमंड की महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार पूलें और ऊनी वस्त्र सजाए हैं। ये वस्त्र भी लोगों को खूब भा रहे हैं। स्वयं सहायता समूह चबेड़ी निरमंड की महिलाओं ने भी हाथों से बने वस्त्रों का स्टॉल लगाया है। सूर्यवंशी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ कई अन्य समूहों ने अपने-अपने उत्पाद बिक्री के लिए रखे हैं। इनमें सबसे ज्यादा कोदरा के सिड्डू और चाय की काफी मांग है। इसके अलावा जूस, जैम, सॉस और आचार भी बेचने के लिए स्वयं सहायता समूह लाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विभाग दे रहे हैं जानकारी
आकांक्षा हाट के जरिये विभिन्न विभाग भी स्टाॅल लगाकर योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग भी हाट में आने वाले लोगों को महकमे से संबंधित जानकारियां उपलब्ध करवा रहा है। रेडक्राॅस सोसायटी से जुड़े लोग दिव्यांगों से जुड़ी जानकारी लोगों को उपलब्ध करवा रहे हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed