फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Solving the murder mystery did not become complicated due to the identity of the deceased woman.

Kullu News: हत्या की गुत्थी सुलझाना पेचीदा नहीं हुई मृतक महिला की पहचान

Wed, 11 Feb 2026 06:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 11 Feb 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Solving the murder mystery did not become complicated due to the identity of the deceased woman.
मनाली। कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर महिला की हत्या का मामला सुलझाना पुलिस के लिए पेचीदा हो गया है। अभी तक मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। इससे हत्यारों तक पहुंचना मुश्किल है। फिलहाल पुलिस ने शव को
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
गौरतलब है कि जगतसुख में सेब के बगीचे में एक महिला का शव बरामद हुआ था। महिला के हाथ और पांव रस्सी से बांध रखे थे जबकि गले में रस्सी के निशान थे।
आशंका है कि महिला का घला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच करने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया। सोमवार रात को ही एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जरूरी वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मनाली लाया गया जहां से कुल्लू को रेफर किया गया।
विज्ञापन

कुल्लू से भी शव का पोस्टमार्टम नेरचौक मेडिकल कॉलेज करवाने की सलाह दी गई। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला गांव में काम करने के लिए आती रहती थी।
वह गांव में ही एक व्यक्ति के यहां रहती थी लेकिन उसका नाम पता या उसके परिजनों की किसी को जानकारी नहीं है। एसपी कुल्लू मदन शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed