फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Soldiers fighting for their lives trapped under rubble and stones

Kullu News: मलबा-पत्थरों में दबी सांसों के लिए जंग लड़ रहे जवान

Thu, 04 Sep 2025 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 04 Sep 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Soldiers fighting for their lives trapped under rubble and stones
इनर अखाड़ा बाजार की तंग गलियों में आठ लोगों की तलाश में जुटे जवान
विज्ञापन

एनडीआरएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, पुलिस, दमकल विभाग के जवान चला रहे रेस्क्यू अभियान
कंधे से कंधा मिलका युवा भी निभा रहे अहम भूमिका, बारिश के बीच कम नहीं हुआ हौसला

गौरीशंकर
कुल्लू। इनर अखाड़ा बाजार की तंग गलियों में मूसलाधार बारिश के बीच मलबे के ढेर में दबी आठ जिंदगियों की तलाश जारी है। एनडीआरएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, पुलिस, होमगार्ड और दमकल विभाग के जवान जान जोखिम में डालकर पत्थरों से जंग लड़ रहे हैं।
हर फावड़ा, हर कुदाल उम्मीद की एक किरण है कि शायद किसी मलबे के नीचे अब भी कोई सांसें ले रहा हो। बीते बुधवार को लगातार पत्थर गिरने के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा था। वीरवार सुबह एक नई जगह पर रेस्क्यू फिर शुरू हुआ। तंग जगह, भारी मलबा और निरंतर बारिश के बावजूद जवान पीछे नहीं हटे। इनके साथ स्थानीय युवा भी सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

इनर अखाड़ा बाजार में पहाड़ी के मलबे में दबी आठ जिंदगियों की तलाश के लिए जवान मूसलाधार बारिश के बीच डटे रहे। बीते बुधवार को दिन भर एनडीआरएफ जवान सहित दो लोगों की तलाश दिनभर जारी रही। वीरवार सुबह दूसरे स्थान पर दस लोग भूस्खलन की चपेट में आ गए। चार लोगों को निकाल लिया है। इनमें एक की मौत हो चुकी है। एक महिला समेत अभी 6 लोग मलबे में दबे हैं। दो दिनों में भूस्खलन के कारण 8 लोग मलबे में दबे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गली तंग होने से वाहनों की आवाजाही में हो रही परेशानी
मलबे को हटाने के लिए जेसीबी भी लगाई गई है लेकिन जगह तंग होने से मलबा हटाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षा बलों के जवान बड़े स्तर पर मलबे और पत्थरों से जंग लड़ रहे हैं। इनर अखाड़ा बाजार की गली बहुत ही तंग होने के कारण वाहनों की आवाजाही को भी परेशानी हो रही है। मलबा ढोने के लिए 6 से अधिक डंपर लगा रखे हैं लेकिन जिस स्थान पर मलबा गिरा है उस स्थान पर एक जेसीबी भी ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed