फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Snow blocks roads...Manali-Leh and Gramphoo-Kaza routes remain closed for the fourth day.

Kullu News: बर्फ ने रोकी राहें...मनाली-लेह और ग्रांफू-काजा मार्ग चौथे दिन भी बंद

Thu, 09 Oct 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 09 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Snow blocks roads...Manali-Leh and Gramphoo-Kaza routes remain closed for the fourth day.
लाहौल के राशेल गांव में बर्फबारी के बाद मौसम खुलते की नजारा।-स्ंवाद
बच्चे की तबीयत हुई खराब, सेना के मेडिकल कैंप में चल रहा इलाज
विज्ञापन

सीमा सड़क संगठन ने दारचा-शिंकुला सड़क बहाल की
सरचू क्षेत्र में अब भी फंसे हैं कुछ पर्यटक और ट्रक चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति के केलांग क्षेत्र में पिछले सप्ताह भारी बर्फबारी हुई है। इसके बाद सड़कों पर वाहनों के पहिये थम गए हैं। मनाली-लेह और ग्रांफू-काजा मार्ग आज भी बंद हैं।
इससे सैकड़ों पर्यटक और वाहन चालक प्रभावित हुए हैं। हालांकि सीमा सड़क संगठन ने दारचा-शिंकुला मार्ग खोलकर फंसे यात्रियों को राहत दी है। ये अब शिंकुला दर्रा से होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। एक बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर सेना के मेडिकल कैंप में उसका इलाज जारी है। प्रशासन और बीआरओ की टीम लगातार बर्फ हटाने के अभियान में लगी है ताकि जल्द से जल्द यातायात बहाल हो सके।
विज्ञापन

बीआरओ ने बताया कि मनाली-लेह और कोकसर-लोसर मार्ग को खोलने का अभियान जारी है। बीते 7 अक्तूबर को हुई भारी बर्फबारी के चलते ये तीनों मार्ग बंद हो गए थे। इससे सैकड़ों पर्यटक और वाहन चालक सरचू, जिंगजिंगबर, दारचा, जिस्पा, तांदीपुल, गोंदला और सिस्सू जैसे स्थानों पर फंस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरओ ने जिंगजिंगबर से बारालाचा दर्रे तक बर्फ हटाने का काम तेज कर दिया है। अधिकारी ने बताया कि किलिंग सराय से जिंगजिंगबर तक लगभग 20 किलोमीटर क्षेत्र से बर्फ हटाने का कार्य शेष है। उम्मीद है कि जल्द बारालाचा दर्रा तक सड़क खोल दी जाएगी। कोकसर-लोसर मार्ग को खोलने में तीन दिन लग सकते हैं। सूत्रों के अनुसार सरचू क्षेत्र में अब भी कुछ पर्यटक और ट्रक चालक फंसे हैं। इनमें एक बच्चे की तबीयत खराब बताई जा रही है। इसका इलाज सेना के मेडिकल कैंप में चल रहा है।
लाहौल-स्पीति प्रशासन ने रेस्क्यू के लिए एंबुलेंस और जवानों की टीम सरचू रवाना की है लेकिन सड़क बंद होने के कारण टीम जिंगजिंगबर के आगे फंस गई है।
इस बीच स्थानीय विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि वह बीआरओ अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि बीआरओ ने दारचा-सरचू और कोकसर-लोसर मार्गों को जल्द खोलने का आश्वासन दिया है।

उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि अब तक लाहौल में फंसे सभी पर्यटकों को सुरक्षित रूप से मनाली पहुंचा दिया गया है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। मौसम में सुधार होते ही बाकी मार्गों को भी बहाल कर दिया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed