{"_id":"65cbadce875b27223b0fd56d","slug":"smc-teachers-on-strike-schools-empty-kullu-news-c-89-1-ssml1012-116766-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एसएमसी शिक्षक हड़ताल पर, खाली हो गए स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एसएमसी शिक्षक हड़ताल पर, खाली हो गए स्कूल
विज्ञापन
एसडीएम को मांग पत्र सौंपते एसएमसी शिक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में एसएमसी अध्यापकों की कलम बंद हड़ताल से स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। एक मार्च से प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं मगर लाहौल-स्पीति जिले से 158 एसएमसी शिक्षक मांगों को लेकर आठ फरवरी से कलम छोड़ हड़ताल पर हैं।
जिले के स्कूलों में अध्यापकों के पद भी खाली चल रहे हैं। अधिकतर स्कूल एसएमसी शिक्षकों के सहारे ही चल रहे हैं। अब इन शिक्षकों के हड़ताल पर जाने से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित होने लगी है। मंगलवार को मांगों को लेकर स्पीति खंड के एसएमसी प्रधान फुंचोग केसंग की अगुवाई में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया है।
इसमें एसएमसी अध्यापक छेरिंग संडुप, गौरव दोरजे, तंडुप छेरिंग, तंजिन, दोरजे ग्यलसन, छेरिंग अंगदुई, छेरिंग जंगपो, सोनम पलजोर, राम प्यारी, केसंग और छेरिंग छोपेल थे। उपमंडलाधिकारी काजा हर्ष नेगी के पास स्पीति में उपनिदेशक शिक्षा का कार्यभार भी है। एसएमसी शिक्षकों ने सरकार से मांग की है कि घाटी के स्कूलों में लगे 68 एसएमसी अध्यापकों को नियमित किया जाए।
विज्ञापन
कहा कि वे 12 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। स्पीति के 68 और लाहौल में भी 90 एसएमसी अध्यापक कलम छोड़ हड़ताल पर छह दिनों से चल रहे हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने से विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी परेशान हैं।
000