फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   SMC doing excellent work will be honored

Kullu News: उत्कृष्ट कार्य करने वाली एसएमसी होंगी सम्मानित

Mon, 15 Jan 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 15 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
SMC doing excellent work will be honored
कुल्लू। उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत 21 जनवरी को अटल सदन में समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के सात शिक्षा खंडों के स्कूलों की प्रबंधन समितियों को पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा। इसके लिए हर शिक्षा खंड से प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक श्रेणी से एक-एक समिति को चयनित किया जाएगा। खंड स्तर पर 28 समितियां चयनित होंगी। इनमें महज 10 समितियों को जिलास्तर पर सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन

इस संबंध में समग्र शिक्षा के सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम के समन्वयक अजीत बौध ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाली स्कूल प्रबंधन समितियों को चयनित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल सदन कुल्लू में 21 जनवरी को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कहा कि समितियों से उनके वर्षभर के कार्यों का ब्योरा मांगा गया है, जिसके आधार पर उत्कृष्ट समितियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह के दौरान सामुदायिक सहभागिता विषय पर विशेष जानकारी दी जाएगी। साथ ही कार्यक्रम में शिक्षकों, एसएमसी के पदाधिकारियों और सदस्यों को शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, पाठ्यक्रम को सरल बनाने और विद्यालय प्रबंधन संबंधी विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed