{"_id":"65e4696629ab7f760c0fb37c","slug":"small-vehicles-are-not-allowed-to-go-beyond-nehru-kund-kullu-news-c-89-1-ssml1015-118029-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: छोटे वाहनों को नेहरूकुंड से आगे जाने की अनुमति नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: छोटे वाहनों को नेहरूकुंड से आगे जाने की अनुमति नहीं
Sun, 03 Mar 2024 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
सोलंगनाला तक फोर बाई फोर वाहन भेजे, बर्फबारी से निखरा घाटी का सौंदर्य
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। भारी बर्फबारी के कारण बंद हुई अटल टनल रोहतांग में रविवार को चौथे दिन भी वाहनों की आवाजाही ठप रही। अटल टनल के साउथ पोर्टल में लगभग 90 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। सोलंगनाला, धुंधी में भी 60 से 75 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी। इससे घाटी का सौंदर्य निखर गया है। बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। बीआरओ ने खराब मौसम में भी बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।
पर्यटक वाहनों को नेहरूकुंड से आगे नहीं भेजा जा रहा। पुलिस ने नेहरूकुंड में बैरियर लगाकर वाहन रोके। फोर बाई फोर वाहनों को सोलंगनाला तक भेजा गया। सभी वाहन नेहरूकुंड पुल से बुरुआ होकर सोलंगनाला जा रहे है। नेहरू कुंड से आगे कैंची मोड़ में शनिवार को हिमस्खलन के कारण अभी भी बर्फ जमी है, जिसमें वाहन फिसलने का भय बना हुआ है।
ऊंचे इलाकों में रविवार को भी रुक-रुककर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। मनाली में सुबह से ही बारिश हो रही है। अटल टनल के दोनों मुहाने बर्फ से लकदक हो गए हैं। परिणामस्वरूप मनाली-लेह मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि छोटे वाहन नेहरूकुंड तक भेजे जा रहे हैं। फोर बाई फोर वाहन भी नेहरू कुंड पुल से बुरुआ होकर भेजे गए। कैंची मोड़ में हिमस्खलन से अभी हालात सही नहीं है। कहा कि बीआरओ ने बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। संवाद