फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Small cargo vehicles are being booked in advance to carry apples.

Kullu News: सेब ढोने के लिए अग्रिम बुक हो रहे छोटे मालवाहक वाहन

Sat, 09 Sep 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 09 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Small cargo vehicles are being booked in advance to carry apples.
कुल्लू। सेब सीजन में छोटे मालवाहक वाहन चालकों की खूब चांदी हो रही है। सड़कें क्षतिग्रस्त होने से बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। ऐसे में बागवानों को छोटे मालवाहक वाहनों में ही सेब भेजना पड़ रहा है। सेब का तुड़ान होने के बाद वाहन चालकों को सब्जी मंडी के लिए एक दिन में तीन से चार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

पहले बड़े वाहनों में ज्यादा माल आता है लेकिन छोटे वाहनों में थोड़ा माल आने के कारण ज्यादा चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कुछ चालक सुबह 4 से 5:00 बजे के बीच सेब के क्रेट मंडी पहुंचा रहे हैं। शाम को 4 बजे के बाद एक बार फिर खेप मंडियों में पहुंचाई जा रही है। रात 9 बजे के बाद भी सेब मंडियों में पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

सब्जी मंडियों की दूरी के हिसाब से प्रति क्रेट किराया वसूला जा रहा है। कहीं से 20 तो कहीं से 40 रुपये तक किराया वसूल किया जा रहा है। कैंपर, बोलेरो जीप और पिकअप, छोटे ऑटो की डिमांड इतनी है कि बागवानों को बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। पिकअप चालक रमेश कुमार और अरुण कुमार ने कहा कि बागवानों को खाली क्रेट उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी भी चालक की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में एडवांस बुकिंग करने वालों को क्रेट दिए जा रहे हैं। दूसरी ओर सेब सीजन में ट्रकों का काम घटा है। भुंतर जीप यूनियन के ऑफिस इंचार्ज मछिंद्र गुलेरिया ने कहा कि ग्रामीण इलाकों से सेब छोटे मालवाहक वाहनों में आ रहा है।


....
सीवरेज वाली खबर का जोड़
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता अमित का कहना है कि सोमवार को मौके पर टीम भेजी जाएगी। सीवरेज लाइन अगर कहीं पर क्षतिग्रस्त है तो इसे दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed