फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ski Mountaineering Championship will be held in Jalori

Kullu News: जलोड़ी में होगी स्की माउंटेनियरिंग चैंपियनशिप

Wed, 27 Mar 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ski Mountaineering Championship will be held in Jalori
जिभी में 29 व 30 को शोभला सराज पर्यटन उत्सव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बंजार के जिभी में शोभला सराज पर्यटन उत्सव मनाया जाएगा। पर्यटन विभाग और जिभी वैली पर्यटन विकास एसोसिएशन के सहयोग से 29 और 30 मार्च को होने वाले उत्सव के माध्यम से पर्यटकों का ध्यान बंजार घाटी की ओर आकर्षित किया जाएगा। 29 मार्च को देशभर से आए प्रतिभागियों का स्वागत किया जाएगा और उनके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 30 मार्च को जलोड़ी पास में स्की-माउंटेनियरिंग ओपन चैंपियनशिप और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके अतिरिक्त उत्सव के दौरान जिभी में भी विभिन्न महिला मंडलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों और अन्य उत्पादों से संबंधित स्टॉल भी लगाए जाएंगे। उत्सव में फोटोग्राफी प्रतियोगिता और जिभी घाटी में पर्यटन को विकसित करने के संबंध में घाटी के पर्यटन से संबंधित हितधारकों व अधिकारियों के बीच वार्तालाप भी होगा। इस संबंध में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना शर्मा ने कहा कि स्कूली छात्रों की ओर से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को पर्यटन को लेकर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed