फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Six police reserves deployed in Kullu for the new year

Kullu News: नए साल के लिए कुल्लू में पुलिस की छह रिजर्व तैनात

Sun, 29 Dec 2024 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 29 Dec 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Six police reserves deployed in Kullu for the new year
जिले में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था रहेगी चकाचक
विज्ञापन

बिना परेशानी के सैलानी मना सकेंगे नववर्ष का जश्न
बलदेव राज

कुल्लू। नववर्ष का जश्न मनाने के लिए हजारों सैलानी कुल्लू पहुंचने लगे हैं। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखेगी। इसके लिए कुल्लू जिले में नववर्ष तक पुलिस की छह रिजर्व में तैनात की गई हैं।
पर्यटन नगरी मनाली, कसोल, बंजार और मणिकर्ण में पुलिस जवान यातायात को भी व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करेंगे। पुलिस की छह रिजर्व में 180 जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस की तीन रिजर्व मनाली, दो रिजर्व मणिकर्ण घाटी के कसोल, आधा रिजर्व बंजार और आधा मणिकर्ण को दी गई है। ये जवान नववर्ष तक मनाली और कसोल में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

होमगार्ड जवानों की सेवाएं भी नर्व वर्ष देखते हुए ली जा रही हैं। पर्यटन नगरी मनाली में हर दिन हजारों सैलानी पहुंच रहे हैं। पिछले दो दिन में मनाली के सोलंगनाला और आसपास के पर्यटन स्थल भी पर्यटकों से गुलजार रहे। अटल टनल रोहतांग के आसपास के इलाके बर्फ से लकदक हैं। मनाली में बर्फबारी की खबर सुनते ही देशभर के पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं। वाहनों की संख्या अधिक होने से जाम जैसी स्थिति भी बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसोल भी पर्यटकों की पसंद बना हुआ है। क्रिसमस पर यहां हजारों सैलानी पहुंचे थे। हालांकि, भुंतर-मणिकर्ण तंग सड़क पर लग रहा जाम पुलिस के लिए परेशानी बना हुआ है। क्रिसमस पर कसोल के आसपास जाम लगने से पर्यटकों को परेशान होना पड़ा। जाम की वजह सरसाड़ी के समीप सड़क पर डाली गई कच्ची मिट्टी थी। कसोल में पुलिस ने दो रिजर्व लगाई हैं।

--

नववर्ष पर कुल्लू जिले में आने वाले पर्यटकों की संख्या को देखते हुई पुलिस ने अतिरिक्त रिजर्व मंगवाई हैं। नववर्ष तक कुल्लू में छह रिजर्व लगाई गई हैं। नववर्ष तक यह तैनात रहेंगी। पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारु रख रही है।
- संजीव चौहान, एएसपी, कुल्लू
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed