{"_id":"6182bca0d264c86dc01243d5","slug":"six-burn-beds-arranged-in-the-surgeon-ward-kullu-news-sml3891909105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्जन वार्ड में छह बर्न बिस्तरों का किया इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्जन वार्ड में छह बर्न बिस्तरों का किया इंतजाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। दिवाली उत्सव में आग की घटना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। जिला अस्पताल के सर्जन वार्ड में छह बर्न बिस्तरों का इंतजाम किया गया है। इसके लिए विभाग ने बर्न यूनिट के साथ सर्जन चिकित्सकों को भी सतर्क रहने को कहा है।
स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ट्रामा सेंटर में दो स्पेशल बेड की व्यवस्था की है। आवश्यकता पड़ने पर बिस्तरों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। दिवाली के दिन अस्पताल के सभी स्टाफ को भी सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के जिला चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद ने कहा कि स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से सतर्क है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। दिवाली को लेकर अस्पताल के सर्जन को भी सतर्क किया गया है। विभाग ने सर्जन वार्ड समेत ट्रामा सेंटर में आठ बिस्तरों को बर्न के लिए रखा है। बच्चों को पटाखों व आतिशबाजी आदि ज्वलनशील पदार्थों से दूर रखें।
दीवाली में क्या करें
-सबसे पहले यह सुनिश्चित कर लें कि जहां पर पटाखे चलाने हैं, वहां पर कोई ज्वलनशील पदार्थ न हो
-पटाखों के पैकेट पर दी गई सावधानियों को अवश्य पढ़ें
- खुली जगह में ही पटाखे चलाएं और दूरी बनाए रखें
-ध्यान रखें कि आग लगाते समय पटाखा आपके हाथों से दूर हो
आपातकालीन स्थिति के लिए पानी नजदीक रखें
-सूती कपड़ों के साथ जूते व चप्पल पहन कर रखें
-ज्यादा चोट पर 108 नंबर पर कॉल करें
-जलने पर ठंडा पानी डाले और तब तक डालते रहें जब तक जलन कम न हो जाए
क्या न करें:
-रिहायशी इलाकों, भीड़ व तंग जगहों पर पटाखें न चलाएं
-पटाखों को कांच की बोतल या टिन के डिब्बे से न ढकें
-पटाखों को हाथ में पकड़ कर कभी न चलाएं