फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   SIT will keep an eye on fraud in mandis

Kullu News: मंडियों में धोखाधड़ी पर नजर रखेगी एसआईटी

Sat, 15 Jun 2024 05:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 05:04 PM IST
विज्ञापन
SIT will keep an eye on fraud in mandis
सरकार के निर्देश पर होगा गठन, लदानियों का पंजीकरण भी जरूरी
विज्ञापन

...........
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सब्जी मंडियों में बाहरी राज्यों से आने वाले लदानी अब आढ़तियों के साथ धोखाधड़ी कर भाग नहीं पाएंगे। एसआईटी इन पर नजर रखेगी। पहली बार सरकार के आदेश पर एसआईटी का गठन किया जाएगा।
साथ ही कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति की ओर से बाहरी राज्यों से आने वाले लदानियों का पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण के चलते एपीएमसी के पास पूरा रिकाॅर्ड रहेगा। कोई मामला आने के बाद लदानी तक पहुंचना आसान होगा। इसके साथ ही एपीएमसी की ओर से कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है।
विज्ञापन

कुल्लू जिले में फल सीजन की शुरुआत हो चुकी है। खुमानी के साथ-साथ प्लम भी सब्जी मंडी भुंतर, बंदरोल, अखाड़ा बाजार सहित अन्य मंडियों में आ रहा है। जुलाई के पहले सप्ताह से मंडियों में नाशपाती आना शुरू हो जाएगी। अगस्त से सेब सीजन शुरू हो जाएगा। इससे पहले एपीएमसी की ओर से सभी व्यवस्थाओं को जांचा जा रहा है। एपीएमसी विभिन्न मंडियों का निरीक्षण करने के साथ तैयारियों का जायजा ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एपीएमसी कुल्लू और लाहौल-स्पीति की सचिव शगुन सूद ने कहा कि सरकार के निर्देशों पर इस बार एसआईटी का गठन होगा। साथ ही लदानियों का पंजीकरण भी किया जाएगा। कहा कि सेब सीजन को देखते हुए एपीएमसी की ओर से विभिन्न मंडियों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस साल सीजन में बागवानों को उनके उत्पादों के बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed