फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sister-in-law had conspired with brother-in-law to murder her husband: SP

साली ने जीजा के साथ मिलकर रची थी पति की हत्या की साजिश : एसपी

Wed, 07 Aug 2024 06:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 07 Aug 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law had conspired with brother-in-law to murder her husband: SP
मनाली के अलेउ में होटल के सहायक प्रबंधक की हत्या के मामले में जानकारी देते हुए एसपी कुल्लू।
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के अलेउ में होटल के सहायक प्रबंधक सुभाष चंद की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। प्रेम प्रसंग में जीजा-साली (मृतक की पत्नी और उसके जीजा) और एक अन्य व्यक्ति ने सुभाष चंद की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले में अब सुभाष की पत्नी रेखा को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने प्रेस वार्ता में किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मंगलवार को मनाली में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि सुभाष चंद की हत्या की साजिश उसकी पत्नी रेखा और उसके जीजा राजीव कुमार ने एक दोस्त बीरबल के साथ मिलकर रची थी। मृतक की पत्नी रेखा और आरोपी राजीव कुमार के बीच प्रेम प्रसंग था। इसी प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने सुभाष को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन

31 जुलाई की रात जब सुभाष चंद ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था तो राजीव और बीरबल ने बेसबॉल स्टिक से सुभाष के सिर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद, दोनों ने शव को बगीचे में छुपाने का भी प्रयास किया। पुलिस ने हत्या और आपराधिक षड्यंत्र के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) और धारा 61 भी जोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि तीनों के बयान मेल नहीं खा रहे थे, जिससे हत्या की आशंका पुख्ता हुई। गहन पूछताछ के बाद, पुलिस ने राजीव और बीरबल को गिरफ्तार किया और उनके फोन कॉल डिटेल्स भी प्राप्त किए। गिरफ्तार पत्नी रेखा को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, उसे रिमांड पर लिया जाएगा।
पर्यटन नगरी मनाली के अलेउ में होटल के सहायक प्रबंधक की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दरअसल, सहायक प्रबंधक सुभाष हत्याकांड में पत्नी रेखा की गिरफ्तारी हुई है। जीजा-साली (मृतक की पत्नी और साढ़ू) ने प्रेम प्रसंग के चलते सुभाष को रास्ते से हटाने के लिए एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

जांच के लिए बनाई थी तीन टीमें

पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की थीं। दो टीमों की अगुवाई डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने की, जबकि एक टीम साइबर सेल ने अलग से काम किया। साइबर सेल ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने हत्या में प्रयोग की गई बेसबॉल स्टिक और मृतक का टूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।




एक अगस्त को मिला था शव
एक अगस्त को मनाली के अलेउ में एक शव बरामद हुआ था। जांच करने के बाद उसकी पहचान सुभाष चंद (32) पुत्र मान सिंह निवासी गांव धार चानणा, डाकघर ऊरन तहसील एवं थाना कुपवी, जिला शिमला के रूप में हुई। इस ब्लाइंड हत्याकांड में पुलिस ने सुभाष के साढ़ू राजीव कुमार (32) पुत्र अमर सिंह गांव वजाथल तहसील एवं थाना नेरवां, जिला शिमला और बीरबल (32) पुत्र मोहन सिंह गांव रोलिंग डाकघर वोचिंग तहसील पधर, जिला मंडी को गिरफ्तार किया था। अब सुभाष की पत्नी रेखा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed