{"_id":"6a7610c29e0bccf96a0e9164","slug":"silt-is-being-removed-from-the-beas-to-protect-mahili-village-kullu-news-c-89-1-klu1002-183552-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: माहिली गांव की सुरक्षा के लिए ब्यास से निकाली जा रही गाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: माहिली गांव की सुरक्षा के लिए ब्यास से निकाली जा रही गाद
Sat, 08 Aug 2026 10:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:36 AM IST
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। ब्यास नदी के वाम तट पर स्थित माहिली गांव और फलोत्पादक मंडल भवन को बाढ़ एवं भूमि कटाव से सुरक्षित रखने के लिए नदी में गाद और मलबा निकालने (ड्रेजिंग) का कार्य शुरू कर दिया गया है।
नदी का बहाव बीच धारा की ओर मोड़ने के उद्देश्य से तीन एलएनटी मशीनें युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। इससे बरसात के दौरान कटाव का खतरा काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।
कुछ दिन पहले स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नदी के बढ़ते कटाव पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विधायक के निर्देशों के बाद विभाग ने ड्रेजिंग कार्य शुरू कर दिया। इसके तहत नदी के बीच से मलबा और जमा सामग्री हटाकर जलधारा को मध्य भाग की ओर मोड़ा जा रहा है, ताकि माहिली गांव, फलोत्पादक मंडल भवन और आसपास के क्षेत्र को संभावित कटाव से सुरक्षित रखा जा सके।
ड्रेजिंग कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने राहत जताई है। उनका कहना है कि इससे बरसात के दौरान ब्यास नदी से होने वाले नुकसान का खतरा काफी कम होगा।
स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रतिबद्ध है। माहिली गांव और इसके पीछे बसे क्षेत्रों को ब्यास नदी के कटाव से बचाने के लिए ड्रेजिंग का कार्य शुरू कराया गया है।