{"_id":"61c61264f3372b120f1093d9","slug":"silencer-theft-gang-nabbed-from-kullu-kullu-news-sml3945683115","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ियों के साईलेंसर चोर का अंतर्राजीय गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ियों के साईलेंसर चोर का अंतर्राजीय गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन
Silencer theft gang nabbed from Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। गाड़ियों से साइलेंसर चोरी करने के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। भुंतर पुलिस ने दिल्ली से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस बीते 13 दिसंबर को बजौरा में हुई एक घटना की जांच के सिलसिले में दिल्ली गई थी। चोरों ने बजौरा में खड़ी एक गाड़ी का साइलेंसर और उसमें फिक्सड एक कीमती धातु चुराई थी। पुलिस ने जिन चार लोगों गिरफ्तार किया है, उनके खिलाफ दिल्ली में ही तीन मामले दर्ज हैं।
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि बीते 13 दिसंबर को हुई घटना की शिकायत आशीष चोपड़ा ने पुलिस थाना भुंतर में दी थी। भुंतर पुलिस की एक टीम ने प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल का दौरा किया। करीब दो दर्जन सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। टेक्निकल अन्वेषण की मदद से दिल्ली नंबर की एक गाड़ी शक के आधार पर वेरिफाई की।
मनोज नेगी की अगुवाई में एक टीम गाड़ी के मालिक का पता करने के लिए दिल्ली भेजी गई। टीम तीन दिन दिल्ली में रही। असली मालिक ने गाड़ी किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दी थी। पुलिस ने दूसरे मालिक तक पहुंचकर उससे पूछताछ की। इसके बाद आरोपियों तक पहुंचने में कामयाबी मिली। बुद्ध विहार इलाके से चार लोगों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर भुंतर थाना लाया गया।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि पुलिस ने वर्तमान में दक्षिण द्वारिका दिल्ली में रह रहे अभिषेक कुमार (20) निवासी गोपालपुर जिला हाथरस उत्तर प्रदेश, नरेंद्र (24) निवासी द्वारिका महावीर बिहार दिल्ली, साहिल नांरग (22) निवासी श्याम कॉलोनी बुद्ध विहार फेस-दो दिल्ली तथा विपिन (27) बुद्ध विहार फेस-दो श्याम कॉलोनी दिल्ली को गिरफ्तार किया है। सभी लोगों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
--