फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shukdev Hanogi won the volleyball title

Kullu News: शुकदेव हनोगी ने जीता वॉलीबाल का खिताब

Mon, 04 Sep 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 04 Sep 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Shukdev Hanogi won the volleyball title
कुल्लू। नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए हिमालयन टाइगर युवक मंडल चिपणी ने गांव चिपणी में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। वॉलीबाल और रस्साकशी स्पर्धा में खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। सोमवार को बतौर मुख्यातिथि पहुंचे बंजार विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर ने कहा कि युवाओं को खेलों में रुचि बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन

खेलों में कई युवाओं ने अपने जिला, प्रदेश और देश का नाम ऊंचा किया है। खेलों में कॅरियर की अच्छी संभावनाएं हैं। वॉलीबाल प्रतियोगिता में 20 टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई। फाइनल मुकाबला शुकदेव हनोगी और हनोगी की टीम के बीच हुआ। इसमें शुकदेव हनोगी की टीम ने हनोगी को हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन

रस्साकशी स्पर्धा में नवज्योति महिला मंडल ने पहला, लक्ष्मी नारायण महिला मंडल ने दूसरा स्थान हासिल किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में धराशलिंगा महिला मंडल की महिलाएं पहले और लक्ष्मी नारायण महिला मंडल की महिलाओं को दूसरे स्थान मिला। इस दौरान टिकम सिंह, आलम चंद, अमर सिंह, केशव ठाकुर, गोविंद ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed