फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shop sealed for digging without permission, building evacuated

Kullu News: बिना अनुमति खोदाई करने पर दुकान सील, खाली करवाया भवन

Wed, 11 Feb 2026 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 11 Feb 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
Shop sealed for digging without permission, building evacuated
मनाली के मालरोड में दुकान का फर्श खोदकर तोड़ने पर नप ने की कार्रवाई
विज्ञापन

शिकायत के बाद हरकत में नगर नियोजन विभाग, नगर परिषद और प्रशासन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। पर्यटन नगरी के प्रसिद्ध मालरोड में एक दुकानदार ने बिना अनुमति फर्श खोदकर भवन का टाइबिम तोड़ दिया। इससे चार मंजिला भवन को खतरा पैदा होने की आशंका पर प्रशासन ने भवन को खाली करवाने के आदेश दिए हैं।

शिकायत के बाद प्रशासन, नगर नियोजन विभाग और नगर परिषद हरकत में आए और खोदाई का कार्य बंद करवाकर दुकान को सील कर दिया।
जानकारी के अनुसार एसडीएम कार्यालय के मुख्य गेट के साथ ही मालरोड में एक दुकानदार ने दुकान का फर्श तोड़कर खोदाई शुरू कर दी। लगभग ढाई-तीन फीट की खोदाई करने के साथ एक टाइबिम भी तोड़ा गया। प्रशासन तक जब यह मामला पहुंचा तो नगर नियोजन विभाग, नगर परिषद और राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया। टीम ने भवन का टाइबिम तोड़ने से भवन असुरक्षित होने की आशंका पर एहतियात के तौर पर दुकानों को खाली करवाने के आदेश दिए हैं। साथ ही जिस दुकान में खोदाई हुई, वहां ताला लगाकर उसे सील कर दिया गया है। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने बताया कि एहतियात के तौर पर भवन को खाली करवाया गया है। साथ ही दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed