फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shocked by the suspension of the SP who shakes the roots of the drug mafia

नशा माफिया की जड़ें हिलाने वाले एसपी के निलंबन से हैरान

Fri, 25 Jun 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Shocked by the suspension of the SP who shakes the roots of the drug mafia
कुल्लू। अपने दबंग अंदाज के लिए मशहूर आईपीएस अधिकारी गौरव सिंह को सरकार ने भुंतर में हुए प्रकरण के बाद निलंबित कर दिया हैं। यह वही पुलिस अधिकारी है, जिन्होंने पिछले दो सालों में कुल्लू में बतौर एसपी रहते हुए नशा माफिया की जड़ें हिलाकर रख दी थी। अब उनके निलंबन के बाद कुल्लू शहर के चौकों और गांव की गलियों में भुंतर प्रकरण की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से जिले में आने वाले चिट्टे के नेटवर्क को तोड़कर विदेशी तस्करों को भी सलाखों के पीछे धकेला। कुल्लू में चरस तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसते हुए गौरव सिंह ने हिमाचल प्रदेश पुलिस के इतिहास में 112 किलो खेप की पकड़ी थी। इसके साथ ही कई आरोपियों की करोड़ों की संपत्ति भी जब्त की। अब गौरव सिंह का निलंबन किए जाने के बाद घाटी के लोग स्तब्ध है। जिले के लिए बेहतर कार्य करने वाले एसपी की इस तरह से जिले से विदाई होगी, यह किसी ने सोचा भी नहीं था। हालांकि कुछ लोग इसके पीछे सरकार का षड्यंत्र मान रहे हैं।
विज्ञापन

हमें वीआईपी की मूवमेंट नहीं, खाकी की शान चाहिए
लोग सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। फेसबुक पर एक यूजर ने गौरव सिंह का फोटो शेयर करते हुए कहा है कि सबसे अच्छी कानून व्यवस्था गौरव सिंह के समय में रही है। हमें वीआईपी की मूवमेंट नहीं चाहिए, खाकी की शान चाहिए। एक अन्य यूजर ने कहा कि गौरव सिंह को सरकार ने ईमानदारी का तोहफा दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इस मामले को लेकर कई तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नेह और प्रेरणादायक सहयोग मिला : गौरव
कुल्लू में एसपी रह चुके गौरव सिंह ने भी कुल्लू पुलिस के फेसबुक पेज पर अपना संदेश शेयर करते हुए कहा कि पिछले दो वर्षों में आपके स्नेह और प्रेरणादायक सहयोग के साथ मुझे देवभूमि कुल्लू में अपनी सेवाएं देने का सौभाग्य मिला। मैं जिला के समस्त लोगों, पुलिस बल और रुस्तम वालंटियर्स का सदैव आभारी रहूंगा। आपकी ओर से समय-समय पर दिए गए सुझावों और मार्गदर्शन के चलते जिला पुलिस कुल्लू की टीम ने निरंतर बेहतर कार्य करने के प्रयास करते हुए सफलतापूर्वक अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed