फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shishamati bypass will be double lane

Kullu News: डबललेन होगा शीशामाटी बाईपास

Sat, 18 Nov 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 18 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Shishamati bypass will be double lane
कुल्लू। जिला मुख्यालय को महाराजा और लगघाटी से जोड़ने वाली शीशामाटी बाईपास सड़क अब डबललेन बनेगी। एक किलोमीटर लंबे इस बाईपास के डबललेन बनने से लगघाटी की 12 और महाराजा की एक ग्राम पंचायत के हजारों ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इसके लिए मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत 50 लाख बजट स्वीकृत हुआ है। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा 2023 से पूर्व 20 अक्तूबर को शीशामाटी बाईपास को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया था। महाराजा और लगघाटी की ओर से कुल्लू आने वाले छोटे-बड़े वाहनों को बाईपास से भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

इससे शीशामाटी में लगने वाले जाम से निजात मिल रही है। दशहरा से पूर्व इस बाईपास का निर्माण किया गया था। इस पर करीब 18 लाख का बजट खर्च किया गया था। अब बाईपास को डबललेन करने और निकास नालियां बनाने के लिए 50 लाख का बजट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक गौतम ने कहा कि शीशामाटी बाईपास को डबललेन करने के लिए 50 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। एक किलोमीटर बाईपास को डबललेन करने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
...
ट्रैफिक समस्या से नहीं होना पड़ेगा परेशान
महाराजा घाटी की पीज और लगघाटी की 12 ग्राम पंचायतों को जाने के लिए भुट्टी चौक से वाहनों की आवाजाही होती थी। जिले के मुख्य डाकघर ढालपुर से शीशामाटी चुंगी तक सड़क सिंगललेन होने के कारण पूरा दिन जाम की स्थिति रहती थी। अब 20 अक्तूबर से शीशामाटी बाईपास खुलने से जाम से कुछ हद तक राहत मिली है। अब बाईपास को डबललेन किया जाएगा।

...
दो घाटियों की इन पंचायतों को मिलेगा लाभ
शीशामाटी बाईपास के डबललेन होने से लगघाटी की ग्राम पंचायत ब्राह्मण, माशणां, डुगीलग, शिल्हानाल, भूमतीर, चोपाड़सा, मानगढ़, डुंखरीगाहर, फलाण, भल्याणी, मझाट, बस्तोरी और महाराजा घाटी की पीज पंचायत के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। उन्हें अब भुट्टी चौक से लेकर शीशामाटी तक लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed