फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shirdha Sanch won the title of overall winnerShirdha Sanch won the title of overall winner

Kullu News: शिरढ़ संच ने जीता ओवरआल विजेता का खिताब

Mon, 04 Nov 2024 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 04 Nov 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Shirdha Sanch won the title of overall winnerShirdha Sanch won the title of overall winner
बाशिंग में आयोजित अभ्युदय खेलकूद प्रतियोगिता की ओवरआल विजेता संच के खिलाडिय़ों को सम्मानित करते
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते बाशिंग में चल रही अभ्युदय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। प्रतियोगिता में अंचल मनाली के संच शिरढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने पांच में से तीन ट्रॉफियों पर कब्जा कर ओवरआल विजेता का खिताब जीता। सोमवार को छात्रा और छात्र वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल खेले गए। छात्र वर्ग की लंबी और ऊंची कूद की स्पर्धाएं भी करवाई गईं। छात्र वर्ग की लंबी कूद में शिरढ़ के जावेद ने प्रथम, नग्गर के सुरेंद्र ने द्वितीय और शाट के हरीश ने तृतीय स्थान पाया। ऊंची कूद में नग्गर के आर्याश ने पहला, कुल्लू ग्रामीण के अजय ने दूसरा और शिरढ़ के निशांत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

छात्रों की कबड्डी का फाइनल कुल्लू ग्रामीण और शिरढ़ के मध्य खेला गया। इसे शिरढ़ संच ने जीता। छात्रा वर्ग का फाइनल शिरढ़ और नग्गर के बीच हुआ। इसमें नग्गर विजेता और शिरढ़ उपविजेता रहा। अभ्युदय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सम्मान समारोह के साथ हुआ। विजेता खिलाड़ियों को ट्राॅफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिरढ़ की संच प्रमुख आरती ने कहा कि छात्र और छात्रा वर्ग में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर संच को विजेता बनाया है। उन्होंने कहा कि संच शिरढ़ मार्चपास्ट, छात्र वर्ग कबड्डी में विजेता बना है। छात्रा वर्ग में कबड्डी में उपविजेता का खिताब भी अपने नाम किया है। दौड़ और ऊंची कूद में भी खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अंचल मनाली की खेल प्रशिक्षक नीलम राज ने कहा कि बाशिंग में अभ्युदय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इसमें 200 से अधिक खिलाड़ियों ने कबड्डी, दौड़, ऊंची और लंबी कूद में दमखम दिखाया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed