फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shinkula Top becomes snow point, tourists are arriving

Kullu News: शिंकुला टॉप बना स्नो पॉइंट, पहुंच रहे सैलानी

Sun, 10 May 2026 12:50 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Shinkula Top becomes snow point, tourists are arriving
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति में पर्यटन गतिविधियों को नई रफ्तार मिली है। शनिवार से 16,500 फीट ऊंचे शिंकुला दर्रा को सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। शिंकुला टॉप पर्यटकों के लिए नया स्नो पॉइंट बनकर उभरा है। सैलानी बर्फ के बीच जमकर अठखेलियां कर रहे हैं।
विज्ञापन


अब तक केवल फोर बाई फोर वाहनों को ही शिंकुला दर्रा पार करने की अनुमति थी। जिला प्रशासन की ओर से सभी वाहनों के लिए मार्ग को खोलने के बाद पर्यटक वाहनों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मनाली-दारचा-पदुम लेह मार्ग पर शिंकुला दर्रा खुलने से बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फ का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

लाहौल ईको टूरिज्म सोसायटी के अध्यक्ष कलजंग ने बताया कि शिंकुला टॉप सभी वाहनों के लिए खुलने से पर्यटन कारोबार को लाभ मिल रहा है। फूड वैन संचालकों, टैक्सी चालकों, ढाबा, होटल और होम-स्टे व्यवसायियों को काम मिलने लगा है। उन्होंने बताया कि मनाली से आने वाले पर्यटक जिस्पा, केलांग और लाहौल के अन्य पर्यटन स्थलों में रात्रि ठहराव भी कर रहे हैं। पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि बीआरओ के इनपुट के आधार पर शिंकुला दर्रा सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि मार्ग खुलने के बाद शिंकुला टॉप की ओर पर्यटकों की आवाजाही में तेजी आई है। शिंकुला दर्रा को सभी वाहनों के लिए खोलने पर पर्यटन कारोबारियों ने जिला प्रशासन, उपायुक्त और बीआरओ का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed