{"_id":"65ad3f623730556ff300b82b","slug":"shimla-and-saraji-nati-in-lagghati-teacher-employees-welfare-federation-kullu-news-c-89-1-ssml1015-15382-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शिमला, सराजी नाटी पेश कर मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शिमला, सराजी नाटी पेश कर मचाया धमाल
विज्ञापन
कुल्लू। लगघाटी शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ ने 18वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आदर्श विद्यालय भुट्टी में मनाया। इसमें स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले घाटी के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
समारोह में पूर्व प्रधानाचार्य पैना राम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। संघ के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। डुघीलग स्कूल की छात्राओं ने शिमला, दोघरी स्कूल की छात्राओं ने सराजी नाटी प्रस्तुत की।
छात्र धर्मेंद्र और छात्रा स्नेहा ने एकल गान की प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। मुख्यातिथि ने बोर्ड परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
12वीं कला संकाय में ललिता देवी, अनामिका वर्मा और निखिल ठाकुर, विज्ञान संकाय में शबनम ठाकुर, कुणाल ठाकुर और तनिष्का, वाणिज्य संकाय में आशीष, 10वीं में संस्कृति शर्मा, समीर ठाकुर, आर्यन ठाकुर, सुरेंद्र, सुधांशु, एनएनएस में साक्षी, प्रेरणा ईशान ठाकुर, कनिका ठाकुर, अक्षत चंदेल, दीपक ठाकुर, अक्षिता, यश ठाकुर, दीक्षित ठाकुर, कंचन ठाकुर, स्नेहा ठाकुर, रोशनी देवी को सम्मानित किया। इस दौरान महासचिव रोशन लाल, कोषाध्यक्ष रतीराम, सहसचिव वीर सिंह उपस्थित रहे। संवाद