फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sheetal's team won the volleyball match

Kullu News: वॉलीबाल मुकाबले में शीतल की टीम विजेता

Mon, 18 Dec 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 18 Dec 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Sheetal's team won the volleyball match
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय महाविद्यालय कुकुमसेरी में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। समारोह में बतौर मुख्यातिथि महाविद्यालय के उप प्राचार्य रत्नेश त्रिपाठी ने शिरकत की।
विज्ञापन

तीन दिवसीय खेल समारोह में वॉलीबाल, टेबल टेनिस, लंबी और ऊंची कूद के साथ डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के सह आचार्य सुरेंद्र ने बताया कि ठंड के बावजूद काॅलेज के विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा को उजागर करने में खूब उत्साह दिखाया।
विज्ञापन

वार्षिक खेल समारोह में छात्रा वर्ग की वॉलीबाल स्पर्धा में शीतल की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। संजना की टीम उपविजेता रही। छात्र वर्ग के वाॅलीबाल मुकाबले में सप्तधारा की टीम विजेता और शूटर की टीम उपविजेता रही। छात्रा वर्ग की ऊंची कूद में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा पूजा ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उषा दूसरे और शीतल तीसरे स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग में बीए तृतीय वर्ष का छात्र प्रशांत पहले, सुमित दूसरे और आकाश तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं की लंबी कूद में आरती, अंजना और संजना क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रशांत ने बाजी मारी। सुमित दूसरे और हंस राज तीसरे स्थान पर रहे।

छात्रा वर्ग में आरती, उषा और अंजना क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। छात्राओं की एकल टेबल टेनिस में आरती विजेता, शीतल उपविजेता रहीं। डबल में शीतल और शिवानी ने उषा और आरती को हराया। छात्र वर्ग के डिस्कस थ्रो में प्रशांत पहले और देशराज दूसरे, छात्रा वर्ग में शिवानी पहले और आरती दूसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं और उपविजेताओं को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed