{"_id":"6824c6842d4162da95014024","slug":"sharchi-vidyalaya-with-the-help-of-one-tgt-kullu-news-c-89-1-ssml1015-147571-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एक टीजीटी के सहारे शरची विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एक टीजीटी के सहारे शरची विद्यालय
Wed, 14 May 2025 10:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 14 May 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
अधर में लटका है 25 बच्चों का भविष्य
विद्यालय में चार शिक्षकों के पद रिक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय शरची में शिक्षकों की कमी है। विद्यालय में एक ही टीजीटी तैनात है। ऐसे में विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है।
इस शैक्षणिक सत्र में 25 विद्यार्थी विद्यालय में पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन इन विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए विद्यालय में शिक्षक ही नहीं हैं। शिक्षकों की कमी के चलते विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।
विद्यालय में कुल पांच एक टीजीटी आर्ट्स, एक टीजीटी नॉन-मेडिकल, एक शास्त्री और एक-एक पीईटी और कला अध्यापक के पद सृजित हैं, लेकिन वर्तमान में एक ही टीजीटी शिक्षक सेवाओं में है। अन्य चार शिक्षकों के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं, जो विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा बन रहे हैं। एक ही शिक्षक के हवाले विद्यालय होने से वे भी विद्यार्थियों को पढ़ाए या आवश्यक कामकाज निपटाए। अभिभावक सुरेंद्र ठाकुर, तिलक राज, कमल सिंह, दिले राम, रामलाल, निरत सिंह आदि ने कहा कि कई बार सरकार और शिक्षा विभाग के समक्ष शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई गई है, लेकिन समस्या जस की जस बनी हुई है। अभी तक शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई है। इस कारण विद्यार्थियों पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और विभाग से शिक्षकों की तैनाती जल्द करने की मांग की है। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी जीवन सिंह ने कहा कि शिक्षकों के रिक्त पदों का ब्योरा उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया गया है।
विज्ञापन
--