{"_id":"68d81e9ecdaa93753004edd5","slug":"shakoli-school-won-the-march-past-kullu-news-c-89-1-klu1002-158055-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मार्चपास्ट में शकोली स्कूल ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मार्चपास्ट में शकोली स्कूल ने मारी बाजी
Sun, 28 Sep 2025 02:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
उदयपुर में आयोजित छात्रा वर्ग के अंडर- 19 खेलकूद में कबड्डी मुकाबले में उदयपुर और तिंदी पाठशाला
वाॅलीबाल और कबड्डी में मड्ग्रां स्कूल की छात्राएं अगले दौर में पहुंचीं
उदयपुर में छात्रा वर्ग की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उदयपुर में छात्रा वर्ग की 52वीं अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को शुरू हुई। जिला स्कूली क्रीड़ा संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उदयपुर पंचायत के प्रधान लक्ष्मण ठाकुर और विशिष्ट अतिथि उप प्रधान गोपाल गौड़ ने किया।
मार्च पास्ट में रावमापा शकोली ने पहला स्थान पाया। रावमापा मड्ग्रां दूसरे और रावमापा तिंदी तीसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता में लाहौल-स्पीति जिले के विभिन्न स्कूलों की 181 छात्राएं भाग ले रही हैं। वाॅलीबाल का पहला मुकाबला कोलंग और मड्ग्रां के बीच, लोट का मालंग और गोशाल व थिरोट स्कूल के बीच खेला गया। इसमें मड्ग्रां और थिरोट स्कूल की टीम ने अगले दौर में प्रवेश किया। कबड्डी का पहला मुकाबला मड्ग्रां और मयाड़ वैली, उदयपुर और तिंदी के बीच हुआ। इसमें मड्ग्रां और तिंदी स्कूल की टीम विजेता रही। खो-खो का पहला मुकाबला केलांग और त्रिलोकनाथ स्कूल के बीच हुआ। इसमें त्रिलोकनाथ स्कूल की टीम ने केलांग को पहले राउंड में ही बाहर का रास्ता दिखा दिया। प्रतियोगिता में स्पीति से भी 18 छात्राएं लोकनृत्य, भाषण और एथलेटिक्स के मुकाबलों में हिस्सा ले रही हैं।
--
छात्र वर्ग में त्रिलोकनाथ स्कूल बना ओवरआल विजेता
उदयपुर (लाहौल- स्पीति)। जिला स्कूली क्रीड़ा संघ की ओर से त्रिलोकनाथ में आयोजित छात्र वर्ग की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इसमें त्रिलोकनाथ स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल को ओवरआल वेस्ट का खिताब मिला। लोकनृत्य प्रतियोगिता के मुकाबले में शकोली स्कूल ने पहला और त्रिलोकनाथ स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। संवाद