फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shakoli gets the title of Overall Best School

Kullu News: शकोली को ओवरआल बेस्ट स्कूल का खिताब

Wed, 01 Oct 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 01 Oct 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Shakoli gets the title of Overall Best School
छात्रा वर्ग के खेल मुकाबले में मड्ग्रां स्कूल को बेस्ट स्कूल का खिताब
विज्ञापन

लोकनृत्य में सगनम स्कूल पहले और शकोली दूसरे स्थान पर रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। उदयपुर में आयोजित छात्रा वर्ग की चार दिवसीय अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शकोली को छात्र-छात्रा वर्ग में खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ओवरआल बेस्ट स्कूल के खिताब से नवाजा गया। रावमापा मड्ग्रां को वेस्ट स्कूल (छात्रा) के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। छात्रा वर्ग की चार दिवसीय के 53वीं खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर शानदार लोकनृत्य के मुकाबले हुए। इसमें स्पीति से सगनम स्कूल की छात्राओं ने बेहतरीन लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर सबका मन मोहा। इस स्कूल की छात्राओं ने लोकनृत्य में पहला स्थान हासिल किया। शकोली स्कूल की छात्राएं दूसरे स्थान पर रहीं। समूहगान में शकोली स्कूल पहले, केलांग स्कूल की छात्राएं दूसरे स्थान पर रहीं। एकलगान में उदयपुर की नेलजा ने पहला, सगनम (स्पीति) की दिकित यंगजोम ने दूसरा और केलांग की ओशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाद्ययंत्र मुकाबले में उदयपुर स्कूल की नेलजा ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर पहला स्थान हासिल किया। केलांग की संजना दूसरे और शकोली की दिव्या तीसरे स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में शकोली पाठशाला की गीतांजलि ने पहला स्थान प्राप्त किया। केलांग पाठशाला की सिमरन दूसरे और तिंदी पाठशाला की लक्क्षिता तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed