फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Seven crore rupees will be spent on Bathahar-Shilshrugar road

Kullu News: बठाहड़-शिलशरूगर सड़क पर खर्च होंगे सात करोड़

Mon, 02 Mar 2026 10:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Seven crore rupees will be spent on Bathahar-Shilshrugar road
कुल्लू। उपमंडल बंजार की बठाहड़ से शिलशरूगर सड़क को सात करोड़ रुपये से चकाचक किया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के तहत सड़क को मंजूरी मिली है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क के लिए टेंडर लगा दिया है। जल्द ही सड़क का कार्य अवार्ड किया जाएगा। सड़क चकाचक होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बंजार के तहत आने वाली करीब नौ किलोमीटर शिलशरूगर सड़क को चकाचक करने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रपोजल बनाकर मंजूरी के लिए भेजा गया था। सड़क को केंद्र ने अब मंजूरी प्रदान की। सड़क को चकाचक करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। ठेकेदार जो भी सड़क को दुरुस्त करने का कार्य करेगा, उसे कार्य एक साल के अंदर पूरा करना होगा।
विज्ञापन

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग कुल्लू के अधीक्षण अभियंता जेके गुप्ता ने कहा कि बठाहड़ से शिलशरूगर सड़क को सात करोड़ की राशि से बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर लगाने के बाद अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। सड़क बेहतर होने से ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed