{"_id":"6921f0f953cc9d51240e3e78","slug":"seubag-polytechnic-institute-won-the-tt-trophy-kullu-news-c-89-1-ssml1015-162305-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बहुतकनीकी संस्थान सेउबाग ने जीती टीटी की ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बहुतकनीकी संस्थान सेउबाग ने जीती टीटी की ट्रॉफी
Sat, 22 Nov 2025 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
अंतर बहुतकनीकी खेल प्रतियोगिता में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सेउबाग के विजेता खिलाड़ी प्रधानाचा
कांगड़ा में आयोजित हुई 27वीं अंतर बहुतकनीकी खेल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान कांगड़ा में 17 से 19 नवंबर तक 27वीं अंतर बहुतकनीकी खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में टेबल टेनिस की ट्राॅफी पर बहुतकनीकी संस्थान सेउबाग (कुल्लू) का कब्जा रहा।
टेबल टेनिस का फाइनल मुकाबला राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबोटा और सेउबाग के बीच खेला गया जिसमें कुल्लू की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. पुनित सूद ने कहा कि संस्थान के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर कुल्लू का नाम रोशन किया है। उन्हाेंने कहा कि टीम में सिविल के पांचवें सेमेस्टर से स्वास्तिक, निखिल, समर्थ शामिल रहे। इनका खिलाड़ियों का मार्गदर्शन बतौर टीम प्रभारी इंजीनियर संदीप भारद्वाज, लेखराज शर्मा, भूपिंद्र सिंह ने किया। खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना बनाए रखते हुए टेबल टेनिस की ट्रॉफी संस्थान के नाम की है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का संस्थान में सम्मान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
--