Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Services of a cancer specialist will now be available at the regional hospital.

Kullu News: क्षेत्रीय अस्पताल में मिलेगी अब कैंसर विशेषज्ञ की सेवाएं

Sun, 08 Nov 2026 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Services of a cancer specialist will now be available at the regional hospital.
कुल्लू। कैंसर के उपचार और विशेषज्ञ परामर्श के लिए अब मरीजों को दूसरे शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में कैंसर उपचार की सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने रेडियोथेरेपी एवं ऑन्कोलॉजी की विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. मैत्री आचार्य की अस्थायी आधार पर तैनाती के आदेश जारी किए हैं। वर्तमान में डॉ. मैत्री आचार्य डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन में रेडियोथेरेपी एवं ऑन्कोलॉजी में वरिष्ठ रेजीडेंसी कर रही हैं। उनकी तैनाती से कुल्लू सहित लाहौल-स्पीति, चंबा और मंडी जिले के कैंसर मरीजों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अभी तक कैंसर के उपचार और विशेषज्ञ परामर्श के लिए मरीजों को आईजीएमसी शिमला और पीजीआई चंडीगढ़ का रुख करना पड़ता है। लंबी दूरी तय करने के साथ मरीजों और उनके तीमारदारों को आर्थिक और मानसिक परेशानियां भी झेलनी पड़ती हैं। ऐसे में क्षेत्रीय अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती से मरीजों को स्थानीय स्तर पर परामर्श और उपचार की सुविधा मिलने का रास्ता खुलेगा।
विज्ञापन

सरकार की ओर से जारी आदेशों के अनुसार डॉ. मैत्री आचार्य को तुरंत कार्यभार संभालने और विभाग को ज्वाइनिंग रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में रेडियोथेरेपी एवं ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ की तैनाती की है। चिकित्सक के कार्यभार संभालने से कैंसर मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
अस्पताल में कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में कैंसर मरीजों के लिए पहले से कीमोथेरेपी की व्यवस्था उपलब्ध है। विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती से इस सुविधा को और बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी। मरीजों को उपचार के लिए दूरदराज के अस्पतालों के चक्कर काटने से छुटकारा मिलेगा।
000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed