Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sentence of the accused in a cheque bounce case upheld

Kullu News: चेक बाउंस मामले में आरोपी की सजा बरकरार

Mon, 23 Nov 2026 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sentence of the accused in a cheque bounce case upheld
कुल्लू। चेक बाउंस मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-2 कुल्लू अमित मंडयाल की अदालत ने आरोपी मंगल चंद की अपील आंशिक रूप से स्वीकार की है। अदालत ने दो साल की सजा और 35 लाख रुपये मुआवजे का आदेश बरकरार रखा, जबकि मुआवजा न देने पर अतिरिक्त सजा एक साल से घटाकर छह महीने कर दी।
विज्ञापन


मामले के अनुसार, मनाली क्षेत्र के निवासी मंगल चंद ने किरण ठाकुर के दिवंगत पति शोभा राम से उधार राशि ली थी और उनके क्रशर से निर्माण सामग्री भी खरीदी थी। दिसंबर 2013 में हिसाब-किताब करने पर 60 लाख रुपये की देनदारी तय हुई थी। इसके भुगतान के लिए आरोपी ने 20-20 लाख रुपये के तीन चेक जारी किए थे। इनमें से 10 फरवरी 2014 का एक चेक बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। शिकायतकर्ता ने 11 मार्च 2014 को कानूनी नोटिस भेजा, लेकिन भुगतान नहीं होने पर अदालत में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुल्लू ने 30 मई 2026 को आरोपी को दोषी ठहराते हुए दो साल की कैद और 35 लाख रुपये मुआवजे की सजा सुनाई थी। आरोपी ने इस फैसले को सत्र न्यायालय में चुनौती दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने पाया कि आरोपी चेक पर अपने हस्ताक्षर होने और कानूनी देनदारी से संबंधित वैधानिक धारणा को खंडित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाया। अदालत ने दोषसिद्धि और मुख्य सजा को बरकरार रखते हुए केवल मुआवजा न देने की स्थिति में अतिरिक्त कारावास को छह महीने कर दिया। साथ ही आरोपी को निचली अदालत में तत्काल आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed