{"_id":"6aa97ee9365626bd460ee5c4","slug":"selected-jbt-teachers-demand-appointment-kullu-news-c-89-1-klu1002-186796-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चयनित जेबीटी शिक्षकों ने की नियुक्ति देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चयनित जेबीटी शिक्षकों ने की नियुक्ति देने की मांग
Tue, 15 Sep 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Tue, 15 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
बाले, 14 अगस्त में निकल चुका है परिणाम, अब तक नहीं करवाई स्कूलों में तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग द्वारा जेबीटी पोस्ट कोड-25004 के 600 पदों का अंतिम परिणाम 14 अगस्त 2026 को घोषित किया गया था। इनमें 595 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, लेकिन परिणाम जारी होने के एक माह बाद भी चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति एवं ज्वाइनिंग का इंतजार कर रहे हैं।
अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और अंतिम परिणाम की पूरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, इसके बावजूद नियुक्ति आदेश जारी नहीं किए गए हैं। उनका कहना है कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की जरूरत है, जबकि 595 चयनित शिक्षक नियुक्ति के लिए तैयार हैं।
अभ्यर्थियों के अनुसार, सीबीएसई से संबंधित चयनित अभ्यर्थियों को परिणाम के कुछ दिनों के भीतर ज्वाइनिंग मिल रही है, जबकि एचपीआरसीए के माध्यम से चयनित जेबीटी अभ्यर्थियों को अभी तक नियुक्ति नहीं मिली। ऐसे में उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए देरी का कारण स्पष्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन
चयनित अभ्यर्थियों में विनोद, अरूण, राहुल, प्रिया, हर्षिता का कहना है कि अब उन्हें चिंता सता रही है कि अगर उनकी नियुक्ति 30 सितंबर तक नहीं होती है तो सेवा अवधि और भविष्य में नियमितीकरण से जुड़े लाभों की गणना पर असर पड़ सकता है और करीब छह माह तक का अंतर आने की आशंका है।
अभ्यर्थियों ने सरकार, शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि नियुक्ति प्रक्रिया को बिना देरी पूरा कर शीघ्र नियुक्ति आदेश जारी किए जाएं। उनका कहना है कि उन्होंने परीक्षा से लेकर दस्तावेज सत्यापन तक सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं, इसलिए विभागीय देरी का खामियाजा चयनित अभ्यर्थियों को न भुगतना पडे़, इसके लिए विभाग जल्द उनकी तैनाती की जाए।