फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Select land for construction of new buildings: Deputy Commissioner

नए भवनों के निर्माण के लिए भूमि का करें चयन : उपायुक्त

Wed, 18 Sep 2024 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 18 Sep 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Select land for construction of new buildings: Deputy Commissioner
कुल्लू। नए भवनों के निर्माण के लिए भूमि का चयन का कार्य तेजी से करें। सभी खंड विकास अधिकारी को लोगों के साथ तालमेल बिठाकर कार्य करें। यह बात उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में मंगलवार को आनी, भुंतर, नग्गर, निरमंड, बंजार तथा कुल्लू के खंड विकास खंड अधिकारियों की बैठक अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन

बैठक में जिला में चल रहे विकास कार्यों तथा लंबित पड़े कार्यों की समीक्षा की गई।उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि पंचायत घरों के निर्माण, आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, ज्ञान केंद्रों के निर्माण, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन और मुख्यमंत्री लोक भवन निर्माण एवं मनरेगा से कार्यों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाथीथान में वे-साइड एमेनिटी स्थापना का प्रस्ताव बनाया जा रहा है, जिसमें हिमइरा दुकान एवं कैंटीन का भी प्रस्ताव रखा जाएगा। अपना विद्यालय कार्यक्रम के अंतर्गत सभी अधिकारियों को अपने कार्य क्षेत्र में कम से कम एक विद्यालय को गोद लेकर उसका पेट्रन बनने तथा विद्यालय की बेहतरी के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास योजना का लाभ देने वाले जिले के लाभार्थियों को उपायुक्त द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। शमशी पंचायत की तुलसी देवी, पुष्पा देवी, मशगां पंचायत की विद्या देवी, शकुंतला देवी तथा तारा देवी ने योजना के अंतर्गत आवास का लाभ प्राप्त किया है। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को खंड स्तर पर स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता के विकास के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए भी निर्देश दिए। इस दौरान परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण डॉ. जयबंती ठाकुर, सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी, जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed