फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   security for Dushara

पुलिस ने बढ़ाई गश्त, आने-जाने वाले पर कड़ी नजर

Fri, 16 Oct 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 16 Oct 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
security for Dushara

दशहरा उत्सव में सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने गश्त बढ़ा दी है। गत दिवस से पुलिस ने जिलाभर की ग्रामीण सड़कों समेत नेशनल हाईवे पर ढालपुर आने-वाले लोगों, वाहनों की चेकिंग करनी शुरू कर दी है। नेशनल हाईवे पर चार बैरियर भी स्थापित किए जा रहे हैं। कुल्लू में प्रवेश करने वाले हर शख्स और वाहनों की चेकिंग की जा रही है। अस्थायी सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने का कार्य भी जोरों-शोरों से चल रहा है। लाहौल पुलिस प्रशासन ने भी कुल्लू की ओर आने वाले वाहनों और लोगों की जांच करने का कुल्लू पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा है। जिले में स्थायी सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत की जा रही है। वहीं, जिला के संभावित पैदल रास्तों पर भी पुलिस ने पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जिला पुलिस अधिकारियों ने जिला कुल्लू के आनी, निरमंड, बंजार, सैंज, भुंतर मणिकर्ण, पतलीकूहल, मनाली आदि सभी थाना चौकियों के प्रभारियों को दशहरा उत्सव को लेकर रात-दिन गश्त बढ़ाने के आदेश दिए हैं। गौर रहे कि इस बार दशहरा उत्सव में 1600 से अधिक पुलिस जवान, होमगार्ड और बटालियन समेत सुरक्षा संभालेंगे। तीन-चार दिनों के भीतर कुल्लू पुलिस प्रशासन द्वारा बाहर से मंगवाए पुलिस जवान भी दस्तक देंगे। डीएसपी रैंक के अधिकारी दशहरा उत्सव में सुरक्षा की कमान संभालेंगे। इधर, एएसपी कुल्लू निश्चिंत नेगी ने बताया कि दशहरा उत्सव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। चौकी-थाना प्रभारियों को चौकन्ना रहने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed