{"_id":"671ba590d9c26b32d4011d51","slug":"screening-test-of-students-in-bhuntar-science-fair-kullu-news-c-89-1-ssml1015-133595-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भुंतर विज्ञान मेले में विद्यार्थियों का स्क्रीनिंग टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भुंतर विज्ञान मेले में विद्यार्थियों का स्क्रीनिंग टेस्ट
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी, गणित ओलंपियाड और इनोवेटिव साइंस मॉडल स्पर्धा में हुनर दिखाएंगे प्रतिभागी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर में 80 विद्यालयों के 380 विद्यार्थी विज्ञान मेले में अपना हुनर दिखा रहे हैं। शुक्रवार को विज्ञान मेले का आगाज प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने किया। पहले दिन विज्ञान मेले में शामिल विद्यार्थियों को तीन वर्गों जूनियर, सीनियर, सीनियर सेकेंडरी स्तर पर अलग-अलग किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों का स्क्रीनिंग टेस्ट लिया गया। तीनों वर्गों में गणित ओलंपियाड की गतिविधियां और 25 इनोवेटिव साइंस मॉडल भी विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए। दो दिवसीय विज्ञान मेले में उपरोक्त तीनों वर्गों की प्रश्नोत्तरी, मॉडल, गणित ओलंपियाड की प्रतियोगिताएं करवाई जानी हैं।
विद्यार्थी शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाएंगे और इसी दिन प्रतियोगिताओं का परिणाम भी घोषित किया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुंतर के प्रधानाचार्य तिलक राज ने कहा कि बाल विज्ञान मेले में तीन तरह की प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। प्रश्नोत्तरी और गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता जूनियर, सीनियर, सीनियर सेंकेडरी स्तर पर होगी। इसी तरह इनोवेटिव साइंस मॉडल प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग में करवाई जा रही है। कहा कि 80 विद्यालयों के 380 विद्यार्थी तीनों प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं।
000