{"_id":"6a2ee43bdb5b3eab3d0597ed","slug":"scheme-gathers-dust-people-grapple-with-thirst-kullu-news-c-89-1-klu1002-178818-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: योजना पर चढ़ी धूल, प्यास से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: योजना पर चढ़ी धूल, प्यास से जूझ रहे लोग
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की शैंशर पंचायत के ग्रामीण 12 साल से पेयजल योजना का इंतजार कर रहे हैं। पंचायत के दुर्गम गांवों के लिए बनाई जा रही बागीशाडी-बजाहरा पेयजल योजना में टैंक तो बनाया गया है लेकिन उसे अभी तक पेयजल आपूर्ति लाइन से नहीं जोड़ा गया। गांवों के लिए बनी पुरानी पेयजल योजनाएं भी दम तोड़ चुकी हैं। अब ग्रामीण प्राकृतिक जलस्रोतों के सहारे हैं। उनमें भी पानी कम हो गया है। बागीशाड़ी-बजाहरा पेयजल योजना करीब 12 साल पहले बनना शुरू हुई थी। अभी तक कार्य पूरा नहीं हो पाया है। लोग पानी के लिए जूझ रहे हैं जबकि विभाग सुस्ती से बाहर नहीं निकल पाया है।
सरकारी योजना का पानी नलों में नहीं आने से लोग प्राकृतिक जलस्रोतों का सहारा ले रहे हैं लेकिन उनमें भी पानी कम हो गया है। इससे लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। स्थानीय निवासी चंद्र सेन, डोलू राम, लोत राम, जगवीर, शेर सिंह, हरि राम, राज कुमार, हीरा लाल का कहना है कि वे काफी लंबे समय से पानी मिलने की उम्मीद में हैं। लोगों का कहना है कि बागीशाडी-बजाहरा पेयजल योजना से क्षेत्र के बजाहरा, कटाहरा, जाड़ा, गवाहिडी, रैहडा, केउली, न्यूली, पिछलीसेरी, चिनाहिडी, भरोगी, खाइण सहित अन्य कई गांवों तक पानी पहुंचना था। उन्होंने जलशक्ति विभाग से आग्रह किया है कि पानी की योजना को दुरुस्त किया जाए ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
एक करोड़ से बन रही योजना
.बागीशाडी-बजाहरा पेयजल योजना एक करोड़ रुपये से तैयार हो रही है। अभी तक 90 फीसदी कार्य हो चुका है। वर्ष 2025 में योजना के कुछ हिस्से को बाढ़ में नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
.....
बागीशाडी-बजाहरा पेयजल योजना पर काम चल रहा है। जल्द ही इसे पूरा कर लोगों को पानी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।
-गौरव शर्मा, अधिशासी अभियंता, जलशक्ति विभाग