फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Scheduling vaccination for a single day has led to increased difficulties.

Kullu News: टीकाकरण के लिए एक ही दिन तय होने से बढ़ी परेशानी

Fri, 09 Oct 2026 04:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 04:03 AM IST
विज्ञापन
Scheduling vaccination for a single day has led to increased difficulties.
रोजाना नहीं केवल बुधवार को लग रहा बच्चों को टीका
विज्ञापन

कुल्लू अस्पताल में बच्चों को लेकर पहुंच रहे अभिभावक परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और क्षेत्रीय अस्पतालों में दो साल तक के बच्चों के लिए रोजाना टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था है, लेकिन क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में बच्चों का टीकाकरण सप्ताह में सिर्फ बुधवार को ही किया जा रहा है। इससे बच्चों को टीका लगवाने पहुंच रहे परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दो साल तक के बच्चों को उम्र और पात्रता के अनुसार ओपीवी, आईपीवी, आरवीवी, एमआर, डीपीटी और बूस्टर समेत विभिन्न टीके लगाए जाते हैं। इन टीकों को समय पर लगवाना बच्चों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। टीकाकरण की सुविधा सप्ताह में केवल एक दिन मिलने से परिजनों को निर्धारित समय पर बच्चों का टीकाकरण करवाने में दिक्कत आ रही है। अस्पताल पहुंचे परिजनों रामलाल, राजेश कुमार, पिंकी देवी, पुनी देवी, कृष्णा आदि ने कहा कि वे कुल्लू अस्पताल में बच्चे को टीका लगवाने आए थे, लेकिन उन्हें बुधवार का हवाला देकर लौटा दिया गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बताया गया कि वैक्सीन एक बच्चे को नहीं लगेगी। तीन से चार बच्चे होने पर ही वैक्सीन की वाइल को खोला जाएगा। उन्होंने मांग की है कि अस्पताल में अन्य बड़े स्वास्थ्य संस्थानों की तरह रोजाना टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सपना शर्मा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं है। स्वास्थ्य कर्मियों को रोजाना बच्चों का टीकाकरण करने के निर्देश प्रबंधन की ओर से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

बच्चों को कब-कब लगेगा टीका

बच्चे की उम्र
लगाए जाने वाले टीके

6 माह
ओपीवी-1, आरवीवी-1, एफआईपीवी-1 और पीसीवी-1

10 माह
ओपीवी-2 और आरवीवी-2

14 माह
ओपीवी-3, आरवीवी-3, एफआईपीवी-2 और पीसीवी-2

4 से 12 माह
एमआर-1, एफआईपीवी-3, पीसीवी बूस्टर और जेई-1

16 से 24 माह ओपीवी बूस्टर, एमआर-2, डीपीटी बूस्टर-1 और जेई-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed