{"_id":"6ab505a211c59adfc704ddd9","slug":"satwant-singhs-art-exhibition-held-at-the-roerich-trust-naggar-kullu-news-c-89-1-ssml1015-187562-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रौरिक ट्रस्ट नग्गर में लगी सतवंत सिंह की चित्रकला प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रौरिक ट्रस्ट नग्गर में लगी सतवंत सिंह की चित्रकला प्रदर्शनी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय रौरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में वीरवार को मोहाली के अंतरराष्ट्रीय स्तर के चित्रकार सतवंत सिंह सुमेल की चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हुई। प्रदर्शनी का शुभारंभ पूर्व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओम महेंद्रू ने किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ. भूप चंद्र कपूर भी मौजूद रहे।
डॉ. ओम महेंद्रू ने चित्रकार सतवंत सिंह सुमेल के चित्रों की सराहना करते हुए इसे अनूठी प्रदर्शनी बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश-विदेश से नग्गर पहुंचने वाले पर्यटक प्रदर्शनी का अवलोकन कर चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत कला का अनुभव करेंगे। चित्रकार सतवंत सिंह सुमेल ने बताया कि उन्होंने वर्ष 1972 में चित्रकला की बारीकियां सीखना शुरू किया था। इसी दौरान उन्होंने जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में प्रकृति और मानव के बीच संबंध को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर कलाकार की पत्नी हरजिंदर कौर और बेटी जसकिरन कौर सहित देश-विदेश से आए पर्यटक मौजूद रहे। संवाद