फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sangat Ram becomes president of Public Works Department unit

Kullu News: लोक निर्माण विभाग इकाई के संगत राम बने अध्यक्ष

Sun, 03 Sep 2023 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 03 Sep 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sangat Ram becomes president of Public Works Department unit
इंटक की बैठक में चुने गए विभिन्न इकाईयों के पदाधिकारी।
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित फील्ड होस्टल में रविवार को इंटक की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता इंटक जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण विभाग और ऑल इंप्लायर के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने की। इस दौरान इंटक से जुड़े मजदूरों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इंटक ने विभिन्न विभागों की इकाइयों का गठन किया। इस दौरान मल्टी टास्क वर्कर कुल्लू सर्किल की कार्यकारिणी का विस्तार कर संजय कुमार को महासचिव और वीर सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। लोक निर्माण विभाग इकाई का संगत राम को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भाग चंद, महासचिव मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष डाबे राम को चुना गया। इसी प्रकार जल शक्ति विभाग इकाई का मोहर सिंह को अध्यक्ष, घनश्याम उपाध्यक्ष, महासचिव लाल चंद, गायत्री दत्त शर्मा सह सचिव चुने गए।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड में जिलाध्यक्ष ठाकर दास, महिला आउटसोर्स प्रदेश उपाध्यक्ष भुवनेश्वरी को चुना गया। रेहड़ी-फड़ी इकाई का अध्यक्ष शिव कुमार, सचिव कन्हैया, कोषाध्यक्ष बॉबी, सलाहकार कुब्जा देवी चुनी गईं। शीला देवी, वीर सिंह, रतन, तरसेम को सदस्य बनाया गया। संजय शर्मा ने कहा कि मल्टी टास्क वर्कर, बिजली बोर्ड, अंशकालीन वर्कर, रेहड़ी-फड़ी यूनियन और कामगार संगठनों ने बैठक में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों की आवाज को बुलंद किया जाएगा। सरकार के समक्ष मजदूरों की मांगें प्रमुखता से रखी जाएंगी। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष यान चंद, महासचिव लाल चंद, मीडिया प्रभारी राजेश चंदेल, सुरेश कुमार, लाहौल-स्पीति प्रभारी चंद्रमोहन ठाकुर, कामगार बोर्ड संगठन के जिलाध्यक्ष टिकम राम, ब्लॉक अध्यक्ष निधि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed