फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Sangam-Saat and Lala Meme Goshal won their matches.

Kullu News: संगम-सात और लला मेमे गोशाल ने जीते मुकाबले

Sun, 11 Oct 2026 04:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 04:20 PM IST
विज्ञापन
Sangam-Saat and Lala Meme Goshal won their matches.
बारिश के कारण बिलिंग और बीआरओ का मैच स्थगित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। यंग फार्मर क्लब बिलिंग की ओर से आयोजित लाहौल प्रीमियर लीग सुपर-7 क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन संगम-सात और लला मेमे गोशाल की टीमों ने जीत दर्ज कर तीसरे राउंड में प्रवेश किया। वहीं, बारिश के कारण बिलिंग लीजेंड और बीआरओ स्टिंगरी के बीच होने वाला मुकाबला स्थगित करना पड़ा। प्रतियोगिता के शेष मुकाबले अब सोमवार को खेले जाएंगे।
दिन के पहले मुकाबले में संगम-सात ने स्नो पीक स्मेशर को हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्नो पीक स्मेशर की टीम छह ओवर में 29 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। संगम-सात की ओर से रोहित, शुभम, तेंजिन और रवींद्र ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संगम-सात की टीम ने चार ओवर में ही 30 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में लला मेमे गोशाल ने स्नो वाॅरियर प्यूकर को नौ रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लला मेमे गोशाल ने 44 रन बनाए। नितीश ने 19 और टशी ने 14 रन का योगदान दिया। जवाब में स्नो वाॅरियर प्यूकर की टीम निर्धारित ओवरों में 35 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ लला मेमे गोशाल ने भी तीसरे राउंड में जगह बना ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed