{"_id":"6831f8be2a5cd84fd8077a3f","slug":"sahil-reached-home-safely-after-defeating-death-valley-kullu-news-c-89-1-ssml1012-148308-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: डेथ वैली को मात देकर सुरिक्षत घर पहुंचे साहिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: डेथ वैली को मात देकर सुरिक्षत घर पहुंचे साहिल
Sat, 24 May 2025 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 24 May 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
10 दिन बाद घर पहुंचे लापता साहिल, परिजनों में खुशी का माहौल
खीर गंगा ट्रैक से मानतलाई और स्पीति होकर पहुंचे थे किन्नौर
युवक के सुरक्षित घर पहुंचने के बाद पुलिस ने रोका तलाशी अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। 13 मई को पार्वती घाटी के खीर गंगा ट्रैक से मानतलाई की ओर ट्रैकिंग पर निकले शिमला जिले के कुमारसैन के साहिल सुरक्षित घर पहुंच गए हैं। डेथ वैली के नाम से प्रसिद्ध इस ट्रैक को पार करते हुए ट्रैकर सहित 10 दिन बाद अपने घर पहुंचे हैं।
युवक के सुरक्षित घर पहुंचने के बाद पार्वती घाटी में उनकी तलाश के लिए चलाया अभियान पुलिस ने रोक दिया है।
28 वर्षीय साहिल के चाचा दिवाकर दत्त निवासी कंडयाली तहसील कुमारसैन, जिला शिमला ने मणिकर्ण पुलिस को फोन के माध्यम से यह सूचना दी है। पुलिस के अनुसार साहिल 13 मई को खीर गंगा से मानतलाई ट्रैक रूट से तीन अन्य साथियों से बिछड़ गए थे। वह यहां से मानतलाई की तरफ निकल गए। यहां से वह पिन पार्वती ट्रैकिंग रूट से स्पीति वैली होकर किन्नौर पहुंच गए। यहां से अपने घर कुमारसैन पहुंचे।
उधर, बेटे के लापता होने की सूचना मिलने के बाद परिजन भी उनकी तलाश में पिछले 10 दिन से पार्वती घाटी में डटे थे। पुलिस और स्थानीय रेस्क्यू टीम भी लगातार तलाश कर रही थी। राहत की बात है कि अब साहिल सुरक्षित अपने घर पहुंच गए हैं। डीएसपी कुल्लू राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने साहिल के घर सुरक्षित पहुंचने के बाद तलाशी अभियान रोक दिया है। उन्होंने सभी रेस्क्यू टीम का सहयोग के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन
--