फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ruckus over the inauguration of the school, election department sent notice

Kullu News: स्कूल के शुभारंभ पर बवाल, निर्वाचन विभाग ने भेजा नोटिस

Fri, 05 Apr 2024 05:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 05:36 PM IST
विज्ञापन
Ruckus over the inauguration of the school, election department sent notice
एडी प्रबंधन का दावा : स्कूल के कार्यक्रम में नहीं हुआ कोई शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। राजकीय उच्च विद्यालय प्रीणी में आयोजित कार्यक्रम को लेकर बवाल मच गया है। एक अप्रैल स्कूल के भवन का शुभारंभ हुआ था। चुनाव आचार संहिता के दौरान हुए शुभारंभ को लेकर सवाल उठे हैं। निर्वाचन विभाग ने स्कूल के मुख्य अध्यापक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है तो एलाइन दुहांगन परियोजना प्रबंधन ने दावा किया है कि कार्यक्रम में परियोजना प्रबंधन के किसी अधिकारी और कर्मचारी ने भाग नहीं लिया है।

एक अप्रैल को पूजा-अर्चना कर स्कूल के नए भवन का शुभारंभ किया था। कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि और स्कूल प्रबंधन समिति के लोग भी मौजूद रहे। मामले में कार्रवाई करते हुए निर्वाचन विभाग ने स्कूल के मुख्य अध्यापक को नोटिस जारी किया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्य अध्यापक को नोटिस जारी हुआ है। कहा कि अगर आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर, एडी परियोजना प्रभारी पंकज कपूर ने बताया कि स्कूल भवन के शुभारंभ में एडी परियोजना का कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed