फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Royal apple prices surge; rates rise from 80 to 116.

Kullu News: रॉयल सेब की छलांग, 80 से 116 तक पहुंचा रेट

Sun, 06 Sep 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Royal apple prices surge; rates rise from 80 to 116.
कुल्लू के भुंतर सब्जी मंडी में सेब की पैकिंग करने में जुटे कामगार।-संवाद
कुल्लू। जिले में सेब सीजन जोरों पर है। बागवान बगीचों से सेब का तुड़ान कर मंडियों तक पहुंचा रहे हैं। रविवार को मंडियों में रॉयल सेब 116 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिका है। पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह रॉयल सेब ने लंबी छलांग लगाई है। इसके दाम 80 से 116 रुपये तक पहुंच गए हैं। ऐसे में रॉयल के दाम में 36 रुपये का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को मंडियां बंद रहीं। रविवार को रॉयल की छलांग से मंडियों की शुरुआत हुई। बेहतर दाम मिलने से बागवानों के चेहरे खिल उठे। जिले में इस बार सेब की फसल कम है और बेहतर दाम मिलने से बागवानों को आर्थिक नुकसान नहीं झेलना पड़ेगा। पिछले सप्ताह मंडियों में रॉयल सेब 45 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहा था।
विज्ञापन

इससे बागवान मायूस थे। बागवान सोहन लाल, ज्वाला दास, गुड्डू राम, मोहन, प्रीतम, अशोक ने कहा कि रविवार को रॉयल सेब के दाम बेहतर मिले हैं। रॉयल सेब 70 से 116 रुपये प्रति किलाग्राम तक बिका है। उन्होंने कहा कि भुंतर संब्जी मंडी में स्माॅल श्रेणी का रॉयल सेब 70, मीडियम 85, लार्ज 110 और एक्स्ट्रा लार्ज 116 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिका है। इससे बागवानों को आगामी दिनों में फसल के अच्छे दाम मिलने की उम्मीद है। जिले में सेब ही लोगों की आर्थिकी की रीढ़ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed