{"_id":"6532bd87fa2bb59a2a092aca","slug":"route-changed-for-dussehra-vehicular-movement-now-closed-from-mall-road-kullu-news-c-89-1-klu1001-9427-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दशहरा के लिए बदले रूट, मालरोड से अब वाहनों की आवाजाही की बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दशहरा के लिए बदले रूट, मालरोड से अब वाहनों की आवाजाही की बंद
Fri, 20 Oct 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे (24-30 अक्तूबर) में ट्रैफिक सुचारू रूप से चले, इसके लिए पुलिस ने ढालपुर में पांच दिन पहले ट्रैफिक रूट बदल दिया है। ढालपुर चौक से लेकर कॉलेज चौक तक मालरोड में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है।
अब सभी वाहन ढालपुर चौक से कुल्लू अस्पताल वाली सड़क से कॉलेज चौक तक जाएंगे। इसके साथ ही कॉलेज चौक से भुट्टी चौक तक सड़क नो पार्किंग जोन रहेगी। इस सड़क में गाड़ियों को खड़ी करने की अनुमति नहीं होगी।
साथ ही सर्कुलर मार्ग में वाहनों को खड़ा होने नहीं दिया जाएगा। दशहरा के दौरान यहां से प्रतिदिन जलेब निकलती है, जबकि दशहरा के पहले दिन देवी-देवता इस सड़क से आते हैं। रामशिला के गेमन पुल से शहर में प्रवेश करने वाले बड़े वाहन फोरलेन सड़क से टापू बैली ब्रिज होते हुए शहर में दाखिल होंगे।
विज्ञापन
छोटे वाहन चालकों के पास टापू बैली ब्रिज के साथ भूतनाथ पुल का विकल्प भी होगा। दशहरा में लोगों की आवाजाही बढ़ने के साथ ही शहर में वाहनों की कतारें लगना शुरू हो गई हैं। थोड़ी देर के लिए ढालपुर में शीतला माता मंदिर तक जाम लग गया।
.......
दशहरा को देखते हुए शुक्रवार से ढालपुर चौक से कॉलेज चौक तक मालरोड से वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। वाहनों को ढालपुर चौक से अस्पताल वाली सड़क होकर दशहरा समाप्त होने तक भेजा जाएगा। दशहरा उत्सव के दौरान बेहतर यातायात व्यवस्था बनाकर रखी जाएगी। इसके लिए पुलिस जवानों को जिम्मा सौंपा गया है।
-साक्षी वर्मा, एसपी कुल्लू
.......
यहां पर पार्किंग की मिलेगी सुविधा
दशहरा उत्सव के दौरान ढालपुर में मोनाल कैफे के पास करीब 100 गाड़ियों की पार्किंग रहेगी। कलाकेंद्र के पास 200 गाड़ियों और मिनी सचिवालय के पास 100 वाहनों की पार्किंग रहेगी। अस्पताल के पास फुटपाथ के बाहर 50 गाड़ियों की व्यवस्था रहेगी। पिरड़ी में 1,000 गाड़ियों के लिए पार्किंग बनाई गई है। हनुमानी बाग-खोरीरोपा में भी 500 वाहनों की पार्किंग की सुविधा लोगों को मिलेगी।