फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Rohtang: Vehicles passed through 55 feet ice walls

रोहतांग : 55 फीट बर्फ की दीवारों से गुजरे वाहन

Fri, 24 May 2024 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Rohtang: Vehicles passed through 55 feet ice walls
रोहतांग दर्रा खुलते ही शुक्रवार को दर्रा की और जाते पर्यटक वाहन।-संवाद
मनाली (कुल्लू)। देशी-विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल हो गया है। दर्रा तक बर्फ हटाने के कार्य में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अब रोमांच का सफर शुरू हो गया है। 55 फीट बर्फ की दीवारों से होकर वाहन रोहतांग की ओर निकले तो पर्यटक झूम उठे। रोहतांग दर्रा में भी 15 फीट से अधिक बर्फ की मोटी परत जमी है। बीआरओ की ओर से तैयार डाॅक्यूमेंट्री में रोहतांग बहाली में जवानों की कर्मठता स्पष्ट झलक रही है।
विज्ञापन

दर्रा बहाल करने में बीआरओ का बर्फबारी और माइनस डिग्री तापमान में अभियान जारी रहा। बार-बार बर्फबारी होती रही और बीआरओ बर्फ हटाता रहा। बीआरओ ने 15 मई को दर्रा बहाल करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन बर्फबारी और हिमखंड गिरने के कारण यातायात बहाल करने में देरी हुई। जगह-जगह गिरे लगभग आठ हिमखंडों को भी काटना पड़ा।
विज्ञापन

हिमखंडों की ऊंचाई 15 से 35 फीट थी। राहनीनाला के समीप तो 55 फीट ऊंचे हिमखंड को काटकर सड़क खोली गई है। बीआरओ के अधिकारी ने बताया कि रोहतांग बहाली में बीआरओ की मशीनरियां नहीं रुकीं। बीआरओ ने बर्फ हटाने के कार्य की एक डाॅक्यूमेंट्री तैयार की है। इसमें बर्फ हटाने से लेकर रोहतांग दर्रा फतह करने तक का सफर दिखाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed