{"_id":"8abfb25174f5df1aea1cbd2ecf8f8fa0","slug":"rohtang-traveling-will-depend-on-weather-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम पर निर्भर होगी रोहतांग यात्रा : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम पर निर्भर होगी रोहतांग यात्रा : एसडीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली
Updated Thu, 05 Nov 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली एसडीएम ज्योति राणा ने कहा कि बर्फ के दीदार को रोहतांग जाने वाले सैलानियों की रोहतांग यात्रा मौसम की परिस्थितियों पर ही निर्भर करेगी। खराब मौसम के चलते सैलानियों को गुलाबा बैरियर से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि रोहतांग जाने वाले सैलानी प्रशासन का सहयोग करें अन्यथा प्रशासन को कड़ी कार्रवाई अमल में लानी पड़ेगी।
विज्ञापन
ज्योति राणा ने कहा कि बुधवार को अचानक हुई बर्फबारी में रोहतांग दर्रे में फंसे सैलानियों को सभी के सहयोग से सुरक्षित निकाला गया है। उन्होंने कहा कि डीएसपी मनाली के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम ने बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि डीएसपी सहित पुलिस के जवानों, एडी परियोजना, बीआरओ, रोहतांग टनल प्रोजेक्ट, राजकुमार डोगरा, बलबीर जोनी और अन्य लोगों की मदद से प्रशासन अपनी इस मुहिम में सफल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने इन सभी का आभार जताते हुए कहा कि प्रशासन आगे से मौसम की परिस्थितियां देखने के बाद ही पर्यटकों को रोहतांग जाने की अनुमति देगा। एसडीएम ने कहा कि शरदोत्सव 2016 के सफल आयोजन को 9 नवंबर को उपायुक्त कुल्लू की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय में बैठक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आयोजन को बेहतर बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि शुक्रवार को उनकी अध्यक्षता में एक मिनी सचिवालय में बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें सभी सरकारी विभागों तथा गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे और मनाली में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा कर रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन